फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pooja Hegde: पूजा हेगड़े ने रणवीर सिंह के साथ शेयर की सेल्फी, एक्ट्रेस का चुलबुला अंदाज आया नजर

Mon, 19 Sep 2022 08:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 19 Sep 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Rohit Shetty Cirkus actress Pooja Hegde shares selfie with co star Ranveer Singh says Out blinged this Sindhi
पूजा हेगड़े-रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सर्कस' को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में पूजा हेगड़े और रणवीर सिंह पहली बार स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दोनों के बीच अच्छी बॉन्डिंग है। सोशल मीडिया पर भी दोनों एक-दूसरे के साथ तस्वीरें शेयर करने में पीछे नहीं है। उम्मीद की जा सकती है कि फिल्म में इन दोनों की अच्छी केमिस्ट्री देखने को मिलेगी। हाल ही में पूजा हेगड़े ने रणवीर के साथ सोशल मीडिया पर एक सेल्फी पोस्ट की है।

Rohit Shetty Cirkus actress Pooja Hegde shares selfie with co star Ranveer Singh says Out blinged this Sindhi
पूजा हेगड़े - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि 'सर्कस' की स्टार कास्ट हाल ही में शो 'खतरों के खिलाड़ी' के सेट पर पहुंची। सभी सितारे यहां शो के ग्रैंड फिनाले में हिस्सा लेने पहुंचे थे। रोहित शेट्टी ने इस शो को होस्ट किया। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से रणवीर के साथ एक सेल्फी पोस्ट की है। उन्होंने यह सेल्फी अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर की है। इसके साथ पूजा ने कैप्शन में लिखा है, 'आउट-ब्लिंग्ड दिस सिंधी, फॉर ए चेंज!' तस्वीर में पूजा हेगड़े व्हाइट पफी स्लीव्स के क्रॉप टॉप में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह ब्लैक टीशर्ट और ब्लैक लेदर जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।  

Rohit Shetty Cirkus actress Pooja Hegde shares selfie with co star Ranveer Singh says Out blinged this Sindhi
पूजा हेगड़े ट्रेडिशनल लुक - फोटो : instagram/hegdepooja

पूजा हेगड़े ने जॉनी लीवर के साथ भी एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा है, 'फेवरेट।' आपको बता दें कि जॉनी लीवर भी फिल्म 'सर्कस' में अभिनय करते नजर आएंगे। इस फिल्म में रणवीर सिंह और पूजा हेगड़े के अलावा जैकलीन फर्नांडिस, वरुण शर्मा भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। इनके अलावा सिद्धार्थ जाधव, जॉनी लीवर, संजय मिश्रा, व्रजेश हीरजी भी नजर आएंगे। यह फिल्म क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Shetty Cirkus actress Pooja Hegde shares selfie with co star Ranveer Singh says Out blinged this Sindhi
पूजा हेगड़े - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

आपको बता दें कि 'सर्कस' रणवीर सिंह का रोहित शेट्टी के साथ तीसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले दोनों वर्ष 2018 में फिल्म 'सिंबा' में साथ काम कर चुके हैं। इसके अलावा 'सूर्यवंशी' में भी रणवीर सिंह कैमियो कर चुके हैं। 'सर्कस' की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म वर्ष 1982 में आई हिंदी फिल्म 'अंगूर' पर आधारित है। साथ ही यह शेक्सपियर की 'द कॉमेडी ऑफ एरर्स' का भी हिंदी रूपांतरण है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed