{"_id":"5aced31d4f1c1b813d8b4b83","slug":"rohit-shetty-wants-lady-actress-for-his-singham-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सिंघम' की अगली सीरीज पर रोहित शेट्टी का खुलासा, इस बार एक्टर नहीं एक्ट्रेस दहाड़ेगी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सिंघम' की अगली सीरीज पर रोहित शेट्टी का खुलासा, इस बार एक्टर नहीं एक्ट्रेस दहाड़ेगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्ममेकर रोहित शेट्टी ने अपनी फिल्म 'सिंघम' सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अजय देवगन स्टारर सिंघम सीरीज के साथ वह अलग तरह का प्रयोग करने में लगे हुए हैं। रोहित शेट्टी जल्द की सिंघम का तीसरा सीक्वल लेकर आने वाले हैं।
2 of 4
रोहित शेट्टी अपनी सिंघम सीरीज के लिए किसी एक्ट्रेस की तलाश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम इसके लिए पूरी प्लानिंग कर रहे हैं, लेडी सिंघम से जुड़ी फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। इस समय हमारे पास सिंघम और 'सिम्बा' दोनों के लिए सिंघम लेडी चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि फिल्म में महिला पुलिस के रोल को डालना हमारा नया प्रयोग होगा।
3 of 4
इतना ही नहीं रोहित शेट्टी ने अपनी अपकमिंग एनीमेटेड सीरिज 'लिटिल सिंघम' के बारे में भी खुलासा किया। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी टीम इन दिनों 'लिटिल सिंघम' की तैयारी में भी लगी हुई है। बच्चों पर आधारिक उनकी यह सीरीज 21 अप्रैल को डिस्कवरी किड्स पर प्रसारित की जाएगी। यह फिल्म शेट्टी पिक्चर्स और रिलायंस एनिमेशन के अंतर्गत बनाई जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कि रोहित शेट्टी इन दिनों सिंघम के अलावा रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' की शूटिंग में बिजी हैं। इस फिल्म में अजय देवगन की तरह रणवीर सिंह भी पुलिस ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। फिल्म में विलेन को लेकर सस्पेंस बरकरार है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।