फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR In Japan: प्रीमियर से पहले राम चरण ने स्कूली बच्चों के साथ बिताया समय, गर्मजोशी से हुआ अभिनेता का स्वागत

Fri, 21 Oct 2022 06:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 21 Oct 2022 06:53 PM IST
विज्ञापन
RRR In Japan Superstar ram charan spends time with school kids for promoting ss rajamouli film starring jr nt
जापान में बच्चों के साथ राम चरण - फोटो : social media

दक्षिण भारतीय सिनेमा की इस साल रिलीज हुई बेहतरीन फिल्मों में से एक 'आरआरआर' इस समय विदेशी सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। दरअसल,  एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'आरआरआर' अब जापान पहुंच चुकी है। आज यानी 21 अक्तूबर को फिल्म को जापान के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया है। ऐसे में फिल्म की पूरी टीम इन दिनों जापान में हैं। यहां सुपरस्टार राम चरण और जूनियर एनटीआर लगातार फैंस से मिलकर अपनी फिल्म आरआरआर के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी क्रम में आज अभिनेता राम चरण जापान में कुछ स्कूली बच्चों से मिलने पहुंचे, जिसकी तस्वीरें कई दिनों से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 

RRR In Japan Superstar ram charan spends time with school kids for promoting ss rajamouli film starring jr nt
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

मेगा पावर स्टार राम चरण जापान में अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म `आरआरआर` का प्रचार करते हुए बहुत यादगार समय बिता रहे हैं। जापान में फिल्म की रिलीज से पहले, राम चरण वहां अपने प्रशंसकों से मिलने में व्यस्त हैं। जापान में मौजूद भारतीय लोग और अभिनेता के जापानी प्रशंसक लगातार उन पर खूब प्यार बरसा रहे हैं। ऐसे में राम चरण ने फिल्म का प्रचार करते हुए अपनी पत्नी उपासना के साथ टोक्यो में इंडिया इंटरनेशनल स्कूल का दौरा किया। वहां बच्चों ने अपने पसंदीदा स्टार का स्वागत बहुत ही भव्य तरीके से किया।  प्रशंसकों ने उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताया और उन्हें सॉफ्ट टॉय भी दिए जो उनके पालतू कुत्ते राइम से मिलते-जुलते थे।
एक बार फिर रणवीर सिंह के रास्ते का कांटा बना बोल्ड फोटोशूट, 'खलनायक' के रीमेक से संजय दत्त ने काटा अभिनेता का पत्ता!

RRR In Japan Superstar ram charan spends time with school kids for promoting ss rajamouli film starring jr nt
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले अभिनेता ने अपनी पत्नी के साथ कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की थीं, जिनमें वह  उपासना के साथ जापान में सुकून के पल बिताते दिखें।  सुपरस्टार राम चरण ने जापान पहुंचते ही अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करनी शुरू कर दी थीं। इसके साथ ही एक्टर की पत्नी उपासना ने भी सोशल मीडिया पर पति के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी, जिसमें राम चरण और वह जापान में यादगार शाम बिताते दिखे हैं। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उपासना ने लिखा, 'विद लव फ्रॉम टोक्यो'। राम चरण और उपासना की ये तस्वीरें इस वक्त हर किसी का दिल जीत रही हैं।  
Shaheen Bhatt: आलिया भट्ट की बहन को देख पैपराजी ने बुलाया 'मौसी जी', वीडियो में देखें शाहीन का मजेदार रिएक्शन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Upasana Kamineni Konidela (@upasanakaminenikonidela)

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR In Japan Superstar ram charan spends time with school kids for promoting ss rajamouli film starring jr nt
आरआरआर - फोटो : सोशल मीडिया

'आरआरआर' जापान में शुक्रवार यानी आज रिलीज हो रही है। ऐसे में फिल्म राम चरण यहां पत्नी उपासना के अलावा निर्देशक एसएस राजामौली और अपने को-स्टार जूनियर एनटीआर के साथ पहुंचे हैं। हालांकि इस प्रमोशनल इवेंट में अदाकारा आलिया भट्ट ने हिस्सा नहीं लिया है।
RRR: आरआरआर के कायल हुए डेनियल क्वान, फिल्म की तारीफ करते हुए कहा- मैं गलत देश में काम कर रहा  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed