फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RRR: मुंबई के गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण, फैंस से बातचीत कर फिल्म के बारे में की चर्चा

Mon, 04 Apr 2022 03:50 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Mon, 04 Apr 2022 03:50 PM IST
सार

हाल ही में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में लोगों द्वारा पसंद की जा रही है।

विज्ञापन
RRR: Ram Charan visited Gaitey theater in Bandra Mumbai discussed about the film to the fans
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : twitter

हाल ही में रिलीज हुई एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। फिल्म साउथ ही नहीं बल्कि पूरे देशभर में लोगों द्वारा पसंद की जा रही है। फिल्म देखने के लिए फैंस से लेकर कई सेलेब्स तक इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। इसी बीच फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार नजर आए साउथ सुपरस्टार राम चरण ने अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया।

 

RRR: Ram Charan visited Gaitey theater in Bandra Mumbai discussed about the film to the fans
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : twitter

दरअसल, अभिनेता हाल ही में मुंबई के बांद्रा स्तिथ गेयटी थिएटर पहुंचे। इस दौरान अभिनेता को अपने बीच देख फैंस काफी खुश नजर आए। साथ ही फैंस अपने चहेते एक्टर को अपने बीच देख हैरान भी रह गए। दर्शकों के बीच पहुंचे राम चरण को उनके फैंस ने घेर लिया और उनकी फिल्म के लिए एक्टर की जमकर प्रशंसा की।

RRR: Ram Charan visited Gaitey theater in Bandra Mumbai discussed about the film to the fans
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : twitter

लोगों के बीच पहुंचे रामचरण ने इस दौरान सभी से बातचीत और फिल्म को लेकर उनकी राय भी जानी। इस दौरान काले रंग की शर्ट में एक्टर में बेहद हैंडसम नजर आए। इतना ही नहीं अभिनेता को अपने बीच देख उनके फैंस एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते भी दिखे। फिल्म आरआरआर की बात करें तो एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 मार्च को रिलीज हुई थी। फिल्म में रामचरण के अलावा जूनियर एनटीआर, बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन और अभिनेत्री आलिया भट्ट भी नजर आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
RRR: Ram Charan visited Gaitey theater in Bandra Mumbai discussed about the film to the fans
गेयटी थिएटर पहुंचे राम चरण - फोटो : twitter

वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर राम चरण इस समय इक्का-दुक्का निर्देशक शंकर के साथ अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसमें रामचरण के साथ अभिनेत्री कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा RC15 की शूटिंग जारी है। राम चरण कोराताला शिवा की आचार्य में भी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, जिसमें चिरंजीवी और काजल अग्रवाल भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 29 अप्रैल को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed