{"_id":"5dd6476f8ebc3e548a692c86","slug":"ruma-guha-thakurta-kishore-kumar-first-wife-lesser-known-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किशोर कुमार की पहली पत्नी थी रूमा गुहा, आठ साल बाद ही टूटा रिश्ता और रचा ली दूसरी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किशोर कुमार की पहली पत्नी थी रूमा गुहा, आठ साल बाद ही टूटा रिश्ता और रचा ली दूसरी शादी
मशहूर सिंगर-एक्टर किशोर कुमार की पहली पत्नी और सिंगर-डांसर-एक्ट्रेस रूमा गुहा ठाकुरता की आज जयंती है। रूमा का इसी साल 84 साल की उम्र में निधन हो गया था। रूमा अपने आप में बहुत बड़ी हस्ती थीं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अलावा कई बांग्ला फिल्मों में भी अपना योगदान दिया था।
2 of 4
ruma guha
- फोटो : social media
रूमा ने गंगा, अभिजान, पालातक, ऐंटोनी फिरंगी, 80 ते असियो ना, बालिका बधू, दादर कीर्ती, चौरिंगी लेन, भालोबाशा भालोबाशा और वीलचेयर जैसी मशहूर फिल्मों में अपने काम से दर्शकों के बीच पहचान बनाई। एक्टिंग के अलावा रुमा गुहा ने कई गानों में अपनी आवाज भी दी थी। साल 1950 में उन्होंने किशोर कुमार से शादी की थी। सिंगर अमित कुमार गांगुली किशोर और रुमा के ही बेटे हैं।
3 of 4
ruma guha thakurta kishore kumar
- फोटो : Twitter
हालांकि उनकी शादी बहुत लंबी नहीं चली और 8 साल बाद ही दोनों अलग हो गए। अलग होने के बाद रूमा ने दूसरी शादी कर ली। शायद आपको इस बात की जानकारी न हो इसलिए आपको बता दें रुमा मशहूर फिल्ममेकर सत्यजीत रे की भतीजी थीं और उन्होंने फिल्म ज्वार-भाटा से 1944 में फिल्मों में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके अपोजिट दिलीप कुमार नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
Ruma Guha
- फोटो : Twitter
कलकत्ता यूथ क्वायर (सीवाईसी) की संस्थापक रूमा ने बंगाल में 'गाना संगीत' और सामूहिक गानों को मशहूर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने साल 2006 में मीरा नायर की अंग्रेजी फिल्म 'द नेमसेक' में काम किया था और यही उनकी आखिरी फिल्म थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।