फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बाहुबली' के स्टारडम से बढ़े प्रभास के भाव, मना करने के बावजूद सेट पर करते हैं ऐसी हरकतें

Sat, 04 Nov 2017 10:27 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Sat, 04 Nov 2017 10:27 AM IST
विज्ञापन
saaho director sujeeth tell about baahubali actor prabhas behaviour change now
बाहुबली

फिल्म 'बाहुबली' के बाद प्रभास का स्टारडम काफी बढ़ गया है। हर बड़ा स्टार अब उनके साथ काम करना चाहता है। इसी के चलते उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है। अब वो श्रद्धा कपूर के साथ 'साहो' की शूटिंग कर रहे हैं।

saaho director sujeeth tell about baahubali actor prabhas behaviour change now
बाहुबली

हाल ही में 'साहो' के डायरेक्टर सुजीत ने प्रभास के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है। उनका कहना है कि 'बाहुबली' के बाद से प्रभास के व्यवहार में फर्क आ गया है। अब वो अपने मन की करने लगे हैं। साथ ही वो जिद्दी भी हो गए हैं।

पढ़ें- B'Day Spl: 46 साल की हुईं तबु, अजय देवगन की वजह से आज तक हैं कुंवारी

saaho director sujeeth tell about baahubali actor prabhas behaviour change now
बाहुबली

इस बात को लेकर सुजीत काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि बार-बार मना किए जाने के बावजूद प्रभास उसी काम को करने की जिद पकड़ लेते हैं। इससे सभी को नुकसान उठाना पड़ता है। ये बात सुजीत ने एक इंटरव्यू के दौरान कही।


पढ़ें- दर्दनाक सर्जरी करवाकर गौरव से गौरी बने, जिम करना शुरू किया तो हो गया बुरा हाल
विज्ञापन
विज्ञापन
saaho director sujeeth tell about baahubali actor prabhas behaviour change now
बाहुबली

उन्होंने कहा, 'प्रभास ने साहो की शूटिंग के दौरान कई खतरनाक स्टंट बिना बॉडी डबल का इस्तेमाल किए खुद ही किए हैं। इसके लिए उन्हें मना किया गया था लेकिन प्रभास ने किसी की बात नहीं सुनी। स्टंट्स के दौरान प्रभास को छोटी-मोटी चोटें भी आईं।' सुजीत को प्रभास के गंभीर रूप से घायल होने का डर था।

विज्ञापन
saaho director sujeeth tell about baahubali actor prabhas behaviour change now
बाहुबली

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक्‍शन सीन करीब 20 मिनट लंबा है। इसकी शूटिंग हैदराबाद में चल रही है। सीन के सारे स्टंट प्रभास ने खुद किए हैं। फिल्म की शूटिंग विदेश में भी होगी। सुजीत की गिनती तेलुगु ‌फिल्मों के बेहतरीन डायरेक्टर में होती है। उन्होंने फिल्म 'रन राजा रन' बनाई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed