फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kubbra Sait: 'ढाई साल तक एक करीबी ने किया मेरा यौन शोषण', अभिनेत्री कुब्रा सैत ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 06 Jun 2022 10:18 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Mon, 06 Jun 2022 10:18 AM IST
विज्ञापन
sacred games star kubbra sait had been sexually abused by uncle at age of 17
कुूब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज सेक्रेड गेम्स की स्टार कुब्रा सैत ने सीरीज में कुकू का रोल निभाया था। कुब्रा को इसी सीरीज की वजह से जाना जाता है। हाल ही में अभिनेत्री ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने अपनी किताब 'ओपन बुक: नॉट कॉफी ए मेमॉयर' में खुलासा किया है कि वह यौन शोषण का शिकार हो चुकी हैं। अभिनेत्री ने बताया कि महज 17 साल की उम्र में उनका यौन शोषण हुआ था। अभिनेत्री की ये बात सुनकर उनके फैंस एकदम चौंक गए हैं। अभिनेत्री के साथ ये हरकत उनके फैमिली फ्रेंड ने की थी, जिसके बारे में वह घर में भी न बता पाई थीं। 

sacred games star kubbra sait had been sexually abused by uncle at age of 17
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

यौन उत्पीड़न के बारे में खुलासा करने के बाद अभिनेत्री उन सितारों की लिस्ट में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने मॉलेस्टेशन का दंश झेला है। अभिनेत्री ने अपनी किताब में लिखा कि पहले वह बंगलुरु में एक रेस्टोरेंट में जाती थीं। उस रेस्टोरेंट के मालिक से अभिनेत्री और उनके भाई की अच्छी दोस्ती हो गई थी। उस शख्स ने अभिनेत्री की मां की भी मदद की थी। अभिनेत्री ने कहा कि इसके तुरंत बाद ही उस शख्स ने कुब्रा के साथ यौन शोषण को अंजाम दिया था।

sacred games star kubbra sait had been sexually abused by uncle at age of 17
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

कुब्रा ने बताया कि उन्होंने ये बात अपनी मां से छिपायी थी क्योंकि उस शख्स ने गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। बाद में काफी साल के बाद अभिनेत्री ने अपनी मां को यह बात बताई कि कैसे वह शख्स उनकी नाक के नीचे कुब्रा के साथ गंदी हरकत कर रहा था। अपनी किताब में उन्होंने लिखा कि करीब ढाई साल तक उस शख्स ने अभिनेत्री का यौन शोषण किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sacred games star kubbra sait had been sexually abused by uncle at age of 17
कुब्रा सैत - फोटो : सोशल मीडिया

कुब्रा कहती हैं कि उनको और उनके परिवार को इस बात का बिल्कुल एहसास नहीं था कि जिसे वह अपना समझ रही थीं, वह ऐसी हरकत करेगा। अभिनेत्री ने बताया कि वह शख्स उन्हें होटल में ले गया, जहां उसने कुब्रा को किस किया। उन्होंने बताया कि मैं समझ नहीं पा रही थी कि मेरे साथ क्या हो रहा है, लेकिन उस दौरान मैं अपनी वर्जिनिटी खो रही थी। उन्होंने कहा- ये मेरा शर्मनाक सीक्रेट है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed