फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: जोधपुर में झुंझलाए सैफ ड्राइवर से बोले- शीशा ऊपर करो और रिवर्स कर लो वरना पड़ेगी एक

Thu, 05 Apr 2018 06:20 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Updated Thu, 05 Apr 2018 06:20 AM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan caught on camera outside Jodhpur airport day before Black Buck verdict case
काला हिरण शिकार मामले में कोर्ट के सामने पेश होने के लिए आरोपी एक्टर सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेन्द्रे बुधवार जोधपुर पहुंचे। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट के बाहर कुछ ऐसा नजारा कैमरे में कैद हो गया जिसे सैफ अली खान के फैंस जरूर देखना चाहेंगे।
Saif Ali Khan caught on camera outside Jodhpur airport day before Black Buck verdict case
दरअसल, जोधपुर शहर से सटे कांकाणी गांव की सरहद में बीस साल पहले दो काले हिरण का शिकार करने के मामले में गुरुवार को सैफ की पेशी है। बुधवार को जैसे ही वो जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचे पत्रकारों ने सवालों की बौछार के साथ उनकी कार को घेर लिया। जिसके बाद सैफ ने अपने ड्राइवर से गुस्साते हुए कहा- शीशा ऊपर करो और रिवर्स कर लो वरना पड़ेगी एक। सैफ की ये बात कैमरे में कैद हो गई।
 
Saif Ali Khan caught on camera outside Jodhpur airport day before Black Buck verdict case
- फोटो : SELF
बता दें कि पूरे मामले में सलमान खान मुख्य आरोपी है, जिन पर काला हिरण के शिकार का मामला चल रहा है। खबरों की माने तो सलमान अपने वकीलों और नजदीकी रिश्तेदारों के साथ विशेष विमान से शाम तक जोधपुर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan caught on camera outside Jodhpur airport day before Black Buck verdict case
काला हिरण शिकार प्रकरण में भले ही पांचोँ आरोपी है, लेकिन कोर्ट में पेश होने के लिए सलमान हमेशा अलग से आते रहे है। इस मामले में सैफ अली, नीलम, तब्बू और सोनाली बेन्द्रे सह आरोपी है। इन पर कांकाणा गांव में काला हिरण दिखाई देने पर सलमान को उसपर गोली मारने के लिए उकसाने का आरोप है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed