{"_id":"5a5c81ad4f1c1b5f268b4820","slug":"saif-ali-khan-film-kaalakandi-third-day-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मुक्काबाज' ने दी 'कालाकांडी' को पटखनी, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मुक्काबाज' ने दी 'कालाकांडी' को पटखनी, जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 16 Jan 2018 07:58 AM IST
विज्ञापन
saif ali khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफ अली खान की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'कालाकांडी' आमिर खान को काफी पसंद आई। लेकिन दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इस फिल्म ने तीन दिनों में 3.85 करोड़ की कमाई की है। पहले दिन इस फिल्म ने 1.25 करोड़, दूसरे दिन 1.20 करोड़ और तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ की कमाई की। अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कालाकांडी' ब्लैक कॉमेडी है।
कालाकांडी
'कालाकांडी' ने तीसरे दिन 1.40 करोड़ का कारोबार किया है। हालांकि शुरुआत कुछ खास अच्छी नहीं रही। लेकिन सैफ की पिछली फिल्मों जैसे 'रंगून' और 'शेफ' से ये आंकड़ा बेहतर है। सैफ की इस फिल्म के साथ '1921' और 'मुक्काबाज' भी रिलीज हुई थी। ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट पर फिल्म के दूसरे दिन के आंकड़े शेयर किए हैं, जिनके अनुसार फिल्म की कमाई में गिरावट आयी है।
#Kaalakaandi Fri 1.25 cr, Sat 1.20 cr, Sun 1.40 cr. Total: ₹ 3.85 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) January 15, 2018
कालाकांडी
ये एक ब्लैक कॉमेडी है। जो खास दर्शकों के लिए बनाई गई है। ये फिल्म 40 करोड़ के बजट में बनी है। अपनी लागत निकालने के लिए 'कालाकांडी' को लंबा सफर तय करना है। क्योंकि कालाकांडी से बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री सैफ अली खान की वापसी की उम्मीद कर रही थी, ऐसे में दूसरे दिन का आंकड़ा काफी निराश करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कालाकांडी
फिल्म के डायरेक्टर अक्षत वर्मा ने इससे पहले 'डेल्ही बेली' जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। फिल्म में सैफ के काम को दर्शकों ने पसंद किया है। लेकिन अभी भी उन्हें एक सोलो हिट का इंतजार है। फिल्म में सैफ के अलावा दीपक डोबरियाल, अक्षय ओबरॉय और सोबिता धूलिपाला भी हैं।