फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिल्म नहीं, पहले टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं सारा अली खान, पापा सैफ के साथ ऐसे आईं नजर

Thu, 04 Oct 2018 12:09 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 12:09 PM IST
विज्ञापन
Saif Ali Khan will share screen with daughter Sara Ali Khan in Karan Johar show Koffee with Karan
Saif Ali Khan and Sara Ali Khan

सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं। 'केदारनाथ' फिल्म की शूटिंग पूरी करने के बाद सारा 'सिम्बा' फिल्म की शूटिंग में इस वक्त काफी बिजी हैं। इस बीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरने से पहले सारा अपने पापा सैफ के साथ छोटे परदे पर पहले डेब्यू करेंगी। इस बात का खुलासा हाल ही में करण जौहर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के साथ किया।

Saif Ali Khan will share screen with daughter Sara Ali Khan in Karan Johar show Koffee with Karan
deepika and alia

करण जौहर का शो 'कॉफी विद करण' का छठा सीजन इस महीने ऑन एयर होने वाला है। इस सीजन से जुड़ी कई खबरें पहले ही सामने आ चुकी हैं। कहा जा रहा है इस सीजन का पहला एपिसोड गर्ल पॉवर पर आधारित होगा जिसमें बॉलीवुड की सबसे पॉवरफुल गर्ल दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट करण के साथ कॉफी पीती हुई नजर आएंगी। वहीं अब इस सीजन के एक और मेहमान की जानकारी सामने आ गई है।

Saif Ali Khan will share screen with daughter Sara Ali Khan in Karan Johar show Koffee with Karan
koffee with Karan

करण जौहर ने इंस्टाग्राम पर सैफ और सारा की 'कॉफी विद करण' के सेट की तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में यह दोनों स्टार्स काउच पर बैठे हुए हैं और कॉफी पीते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा- 'आज कॉफी विद करण का पहला शूट था सैफ अली खान और सारा अली खान के साथ।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Today was day 1 for the shoot of #koffeewithkaran ! Shot with the extremely hilarious and supremely bright and sensitive father daughter duo! #saifalikhan and @saraalikhan95

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on


विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan will share screen with daughter Sara Ali Khan in Karan Johar show Koffee with Karan
सिंबा

आपको बता दें, सारा की वैसे तो डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' थी लेकिन कानून मामलों की वजह से फिल्म की रिलीज डेट टल सकती है। ऐसे में करण जौहर 'सिम्बा' फिल्म से सारा अली खान को लॉन्च करने वाले हैं। 'सिम्बा' फिल्म करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही हैं जिसे रोहित शेट्टी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में सारा अली खान के साथ रणवीर सिंह मुख्य किरदार में हैं।

विज्ञापन
Saif Ali Khan will share screen with daughter Sara Ali Khan in Karan Johar show Koffee with Karan
saif ali khan

सैफ अली खान की बात करें तो वह हाल ही में नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'सीक्रेट गेम्स' में नजर आए थे। इसके साथ ही सैफ की फिल्म 'बाजार' इसी महीने 26 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। इस फिल्म  में सैफ के अलावा चित्रांगदा सिंह और राधिका आप्टे भी हैं। इस फिल्म को गौरव के चावला ने डायरेक्ट किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed