सिंगर और डांसर सपना चौधरी इन दिनों फिल्मों और एल्बम में व्यस्त हैं। 'बिग बॉस 11' में जाने के बाद से उनकी लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। ऐसे में जब 'बिग बॉस 12' शुरू हो चुका है तो सपना चौधरी का एक वीडियो वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
सपना चौधरी ने लगाए ऐसे ठुमके देखते रह गए सलमान और अक्षय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जी हां, 'बिग बॉस 11' का ऐसा ही एक पुराना वीडियो सामने आया है। जिसमें सपना अपने ठुमकों से फैंस का दिल जीत लेती हैं। सपना चौधरी का साथ देने के लिए बिग बॉस के मंच पर सलमान खान और अक्षय कुमार दोनों साथ में होते हैं।
वीडियो में सलमान खान और अक्षय कुमार की फिल्म 'मुझसे शादी करोगी' का गाना 'कब तक जवानी छुपाओगी रानी...' बजता है। तभी सपना चौधरी के साथ सलमान, अक्षय दोनों खुद को डांस करने से रोक नहीं पाते और स्टेज पर खूब धमाल मचाते हैं। सपना चौधरी का ये वीडियो 'बिग बॉस 11' के फिनाले का है।
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
इससे पहले 25 सितंबर को सपना चौधरी ने अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान उनके परिवार के लोगों ने सपना चौधरी के लिए पार्टी रखी। जन्मदिन की पार्टी में सपना चौधरी ने खूब ठुमके लगाए थे। उनके फैन क्लब द्वारा शेयर किए गए वीडियो में सपना अपने भाई के साथ जबरदस्त डांस करते देखी जा सकती हैं।
A post shared by Sapna Choudhary (@isapnachaudhary) on
'बिग बॉस' के घर से बाहर आने के बाद सपना में जबरदस्त मेकओवर देखने को मिला। अक्सर सलवार-कुर्ते में नजर आने वालीं सपना अब वेस्टर्न ड्रेस में दिखाई देती है। हाल ही में सपना कई बॉलीवुड फिल्मों में परफार्मेंस देती भी नजर आई हैं। वह आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।