सब्सक्राइब करें

KBC 10: बिनीता जैन के बाद हॉट सीट पर पहुंचा किसान का बेटा, 50 लाख के सवाल में ऐसा फंसा कि...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 10:37 AM IST
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reality tv show sharad  won 25 lakh rupee after binita jain
kbc
'कौन बनेगा करोड़पति' सीजन 10 से 1 करोड़ रुपए जीतने वाली बिनीता जैन इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही हैं । बिनीता के बाद कल यानी बुधवार को महाराष्ट्र के येलूर गांव से आए शरद माली हॉट सीट पर बैठे । शरद के पापा किसान हैं और मां हाउसवाइफ हैं । शरद की कहानी भावुक कर देने वाली है ।
loader
Trending Videos
kbc 10 amitabh bachchan reality tv show sharad  won 25 lakh rupee after binita jain
केबीसी
शरद पर बने वीडियो में दिखाया गया कि उनकी मां पढ़ना चाहती थीं लेकिन हालात ने ऐसा होने नहीं दिया । इसी वजह से उन्होंने अपने बच्चों को पढ़ाने में जी-जान लगा दी । शरद के साथ उनकी मां केबीसी के सेट पर मौजूद थीं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reality tv show sharad  won 25 lakh rupee after binita jain
kbc
जब अमिताभ ने शरद की मां से उनकी जिंदगी के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि हिंदी नहीं आती लेकिन बोलना चाहती हूं । वो आगे कहती हैं, 'मैं काफी छोटी थी, जब पिता का निधन हो गया था । मां ने बेटी को बोझ समझा और जल्दी शादी कर दी । इस तरह मैं पढ़ नहीं पाईं ।' 
 
kbc 10 amitabh bachchan reality tv show sharad  won 25 lakh rupee after binita jain
kbc
शरद की मां ने बताया कि उनकी दोनों बेटियां पीएचडी कर चुकी हैं । अब शरद भी अपने ज्ञान के दम पर हॉट सीट पर पहुंच गए हैं । शरद ने बड़े ही आत्मविश्वास के साथ खेलना शुरू किया । सवालों का जवाब देते हुए शरद ने बताया कि उन्हें बिग बी की दो फिल्में बेहद पसंद हैं।
विज्ञापन
kbc 10 amitabh bachchan reality tv show sharad  won 25 lakh rupee after binita jain
kbc
पहली 'मंजिल' और दूसरी 'दीवार' । शरद बताते हैं कि उनकी कोई गर्लफ्रेंड नहीं हैं । लड़कियां तो कई पसंद आईं लेकिन गर्लफ्रेंड नहीं बनीं । जब अमिताभ ने उनसे पूछा कि कभी कोशिश की, तो शरद ने कहा, नहीं, सिर्फ देखता रहा । तब अमिताभ ने शरद की मां से कहा कि अब इसकी शादी कर दीजिए । 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed