{"_id":"5bb59464867a557f60167a84","slug":"sui-dhaaga-movie-leaked-online-hd-quality-may-effect-box-office-collection","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हुई 'सुई धागा', इस तरह किया जा रहा डाउनलोड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एचडी क्वालिटी में ऑनलाइन लीक हुई 'सुई धागा', इस तरह किया जा रहा डाउनलोड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 04 Oct 2018 09:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sui Dhaaga
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वरुण धवन और अनुष्का शर्मा स्टारर 'सुई धागा' बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा कलेक्शन कर रही है। मंगलवार को गांधी जयंती की छुट्टी होने की वजह से फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला लेकिन अब इस फिल्म को बड़ा झटका लग सकता है।
2 of 5
Sui Dhaaga
रिलीज के कुछ ही दिन बाद फिल्म 'सुई धागा' ऑनलाइन लीक हो गई है। पूरी फिल्म इंटरनेट पर मौजूद है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ वेबसाइट पर फिल्म का पाइरेटेड प्रिंट है तो कुछ वेबसाइट पर फिल्म एचडी क्वालिटी में है। दर्शक ना केवल फिल्म ऑनलाइन देख रहे हैं बल्कि डाउनलोड भी कर रहे हैं।
3 of 5
sui-dhaaga
यह पहला मौका नहीं है जब कोई फिल्म ऑनलाइन लीक हो गई हो। पाइरेसी की वजह से बॉलीवुड फिल्मों को अक्सर नुकसान उठाना पड़ता है। दर्शक सिनेमाघरों में जाने की बजाय पाइरेटेड वर्जन डाउनलोड कर घर पर ही फिल्में देख लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sui Dhaaga
'सुई धागा' फिल्म में ममता और मौजी के सफर को दिखाया गया है जो दर्शकों को काफी रास आ रहा है। क्रिटिक्स के मिले जुले रिएक्शन के बाद फिल्म ने अभी तक 55 करोड़ का बिजनेस कर लिया है। माना जा रहा है आने वाले दिनों में इसकी कमाई बढ़कर 100 करोड़ तक के करीब पहुंच सकती है।
विज्ञापन
5 of 5
sui dhaaga
शरत कटारिया के निर्देशन में बनी 'सुई धागा' सामाजिक विषय पर बनी फिल्म है। इसे 2,500 स्क्रीन पर 28 सितंबर को रिलीज किया गया है। वरुण धवन और अनुष्का शर्मा ने अपने इमेज से अलग हटकर ये फिल्म की है और उनके लुक और एक्टिंग को लोगों ने पसंद किया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।