{"_id":"5d07500f8ebc3e239e73d791","slug":"salman-katrina-starrer-bharat-box-office-collection-crossed-prem-ratan-dhan-payo-and-ek-tha-tiger","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'भारत' ने तोड़ा 'प्रेम रतन धन..' और 'एक था टाइगर' का रिकॉर्ड, दूसरे वीकेंड पर कमाए इतने करोड़","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'भारत' ने तोड़ा 'प्रेम रतन धन..' और 'एक था टाइगर' का रिकॉर्ड, दूसरे वीकेंड पर कमाए इतने करोड़
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान की तीन फिल्मों के पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की फिल्म भारत का बॉक्स ऑफिस पर जलवा जारी है। दूसरे वीकएंड पर भी दमदार कमाई के साथ भारत ने सलमान खान की ही दो और फिल्मों प्रेम रतन धन पायो और एक था टाइगर की कमाई का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इसी के साथ अली अब्बास जफर निर्देशित ये फिल्म ऑल टाइम कमाई की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गई है।
2 of 4
सलमान खान और कटरीना कैफ
- फोटो : सोशल मीडिया
टी सीरीज निर्मित फिल्म भारत की रविवार को होने वाली कमाई पर पूरी इंडस्ट्री की नजरें लगी रहीं। भारत और पाकिस्तान का मैच होने के बावजूद भारत ने रिलीज के दूसरे वीकएंड पर अच्छा कारोबार किया और करीब 16 करोड़ रुपये की कमाई कर ली। शुक्रवार को फिल्म ने करीब चार करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को यह कमाई करीब छह करोड़ रुपये रही और रविवार को भी फिल्म ने छह करोड़ कमाए, हालांकि इस दिन इसके और बेहतर कमाई करने की गुंजाइश थी।
रिलीज के पहले हफ्ते में बुधवार 5 जून से लेकर गुरुवार 13 जून तक फिल्म भारत ने 172 करोड़ रुपये 19 लाख रुपये की कमाई की थी। दूसरे वीकएंड की 16 करोड़ रुपये की कमाई मिलाकर फिल्म की कमाई 188 करोड़ रुपये से ऊपर निकल गई है। इसके साथ ही भारत ने सलमान की ही दो और फिल्मों को कमाई के लिहाज से पीछे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ek tha tiger
सलमान खान की सूरज बड़जात्या निर्देशित 2015 में रिलीज हुई फिल्म प्रेम रतन धन पायो ने बॉक्स ऑफिस पर 187 करोड़ रुपये 52 लाख रुपये की कमाई की थी। वहीं 2012 में रिलीज हुई फिल्म एक था टाइगर की कमाई 184 करोड़ 18 लाख रुपये रही। 188 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर सलमान खान की फिल्म भारत देश में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में 15वें नंबर पर पहुंच गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।