सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

प्रियंका चोपड़ा की जगह अब सलमान करेंगे ये विज्ञापन, टीवी पर दिखाने वाले हैं '10 का दम'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Mar 2018 05:35 AM IST
विज्ञापन
salman khan becomes the brand ambassador of appy fizz advertisement
Salman Khan

बॉलीवुड के टाइगर यानि सलमान खान अब फिल्मों के साथ साथ टीवी पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। 'बिग बॉस 11' को होस्ट करने के बाद अब सलमान खान रियलिटी शो 'दस का दम' को होस्ट करते नजर आएंगे। हालांकि बड़ी बात यह है सलमान खान शो होस्ट करने के साथ साथ अब पेय पदार्थ के ऐड में भी नजर आने वाले हैं। खबर है कि सलमान खान फ्रूट जूस एप्पी फिज के नए ब्रांड एंबेसडर बन गए हैं। इससे पहले यह विज्ञापन प्रियंका चोपड़ा करती थीं। अब उन्हें रिप्लेस कर ये ऐड सलमान खान करेंगे।

Trending Videos
salman khan becomes the brand ambassador of appy fizz advertisement
Salman Khan

पेय पदार्थ की कंपनी पार्ले एग्रो ने एक बयान जारी कर बताया है कि 'स्टाइलिश', 'माचो' और 'चुंबकीय' व्यक्तित्व वाले सलमान खान इस ब्रांड के लिए बिल्कुल सही हैं और वह इसके नए विज्ञापन 'फील द फिज' में जल्द ही नजर आएंगे। सलमान खान की एक्टिंग हमेशा दमदार रही है और इस मामले में उन्हें कोई नहीं पछाड़ सकता।

विज्ञापन
विज्ञापन
salman khan becomes the brand ambassador of appy fizz advertisement
salman khan

वहीं सलमान ने इस बारे में कहा है- मैं इसे लेकर सकारात्मक हूं कि मेरे प्रशंसक और ब्रांड के उपभोक्ता फिज महसूस करेंगे। यह ब्रांड पिछले साल सलमान की मेजबानी वाले टीवी शो 'बिग बॉस सीजन 11' के साथ भी जुड़ा था।

salman khan becomes the brand ambassador of appy fizz advertisement
Salman Khan

आपको बता दें सलमान की नई फिल्म 'रेस 3' ईद 2018 के मौके पर रिलीज होने वाली है। सलमान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर फिल्म का मोशन लोगो भी रिलीज कर दिया है। इस फिल्म में सलमान खान के अलावा जैकलिन फर्नांडिस, अनिल कपूर, बॉबी देओल, साकिब सलीम और डेजी शाह भी नजर आएंगी। इस फिल्म के निर्देशक रेमो डिसूजा हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed