सब्सक्राइब करें

Salman Khan Dance: रितेश की पत्नी संग झूमकर नाचते दिखे सलमान खान, बार-बार देखा जा रहा ये वीडियो

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Tue, 28 Dec 2021 11:24 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Birthday Genelia Dsouza did tremendous dance with Salman  video shared on social media
जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान ने जमकर किया डांस - फोटो : insta/screenshot

बॉलीवुड  के सबसे  मशहूर खान, सलमान ने 27 दिसंबर को अपना 56वां जन्मदिन मनाया। उन्होंने अपना जन्मदिन पनवेल फार्म हाउस में ही परिवार और दोस्तों के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान इंडस्ट्री की तमाम दिग्गज हस्तियां सलमान को बर्थडे विश किया और कई हस्तियां उनके जन्मदिन के जश्न में में शामिल हुईं। सलमान के फैंस ने भी अपने चहेते स्टार को सोशल मीडिया के जरिए जमकर जन्मदिन की बधाइयां दी। इसी बीच जेनेलिया डिसूजा देशमुख ने भी सलमान के बर्थडे पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह सलमान खान के साथ जमकर डांस करती नजर आ रहीं हैं। ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस को बहुत पसंद आ रहा है। 

Trending Videos
Salman Khan Birthday Genelia Dsouza did tremendous dance with Salman  video shared on social media
जेनेलिया डिसूजा, सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनेलिया डिसूजा ने सलमान के बर्थडे पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वे सलमान खान के साथ जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए जेनेलिया ने लिखा,सबसे बड़े दिल वाले इंसान को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर आपको ढेर सारी खुशियां, प्यार और अच्छी सेहत दें। वी लव यू-आज भाई का बर्थडे है। इस वीडियो में सलमान भी जमकर डांस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Birthday Genelia Dsouza did tremendous dance with Salman  video shared on social media
Salman Khan, Genelia Dsouza - फोटो : इंस्टाग्राम

इस वीडियो में सलमान और जेनेलिया एक अंग्रेजी गाने पर डांस करते नजर आ रहे हैं। दोनों के डांस का ये वीडियो वीडियो शेयर होने के बाद जमकर वायरल हो रहा है। फैंस भी इस पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं, और ज्यादातर लोग दिल वाली इमोजी पोस्ट करके अपनी प्रतिक्रिया जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि ये वीडियो लेटेस्ट है या फिर पुराना। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Genelia Deshmukh (@geneliad)

Salman Khan Birthday Genelia Dsouza did tremendous dance with Salman  video shared on social media
Salman Khan - फोटो : सोशल मीडिया
आपको बता दें कि सलमान खान के बर्थडे से एक दिन पहले उन्हें सांप ने काट लिया था। जिसके बाद उन्हें देर रात अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हालांकि सांप जहरीला नहीं था और इलाज के बाद सलमान खान को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। जिसके बाद सलमान ने अपने पनवेल वाले फार्म हाउस पर ही अपने जन्मदिन मनाया।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed