फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman Khan: 'पठान' के बाद अब मराठी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे सलमान खान, जानिए कब शुरू करेंगे शूटिंग

Wed, 22 Jun 2022 01:57 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 22 Jun 2022 01:57 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Cameo role Marathi Movie Starring Genelia DSouza in Riteish Deshmukh directorial debut movie Ved
सलमान खान-रितेश देशमुख - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर चर्चा में हैं। इन दिनों वह इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अब भाईजान को लेकर एक खबर और आ रही है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म 'वेद' में कैमियो करते नजर आएंगे। बता दें कि 'वेद' के जरिए रितेश देशमुख निर्देशन की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं। यह एक मराठी फिल्म है।

Salman Khan Cameo role Marathi Movie Starring Genelia DSouza in Riteish Deshmukh directorial debut movie Ved
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

खास होगा सल्लू का रोल
सलमान खान इस फिल्म में खास रोल में नजर आने वाले है। रिपोर्ट्स की मानें तो वह एक गाने पर अपने डांस का दम दिखाते नजर आएंगे। अब देखना होगा सलमान खान के आने के बाद इस फिल्म पर क्या असर पड़ता है? बता दें कि 'वेद' के अलावा सलमान फिल्म 'पठान' में भी कैमियो करते नजर आएंगे। सलमान खान अभी पूजा हेगड़े, शहनाज गिल, पलक तिवारी और बाकी टीम के साथ हैदराबाद में 'कभी ईद कभी दिवाली' की शूटिेंग में व्यस्त हैं। बता दें कि सलमान खान इससे पहले रितेश देशमुख की वर्ष 2014 में आई मराठी फिल्म 'लय भारी' में भी स्पेशल अपीयरेंस में नजर आ चुके हैं।

Salman Khan Cameo role Marathi Movie Starring Genelia DSouza in Riteish Deshmukh directorial debut movie Ved
Genelia DSouza - फोटो : सोशल मीडिया

जेनेलिया निभा रहीं लीड रोल
रितेश देशमुख की बतौर निर्देशक पहली फिल्म 'वेद' में उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिलिया डिसूजा नजर आने वाली है। इस फिल्म के जरिए जेनिलिया डिसूजा लंबे समय के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। फिल्म में जेनेलिया के साथ जीया शंकर भी लीड रोल में हैं। जेनिलिया डिसूजा को देखने के लिए फैंस ने काफी लंबा इंतजार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Cameo role Marathi Movie Starring Genelia DSouza in Riteish Deshmukh directorial debut movie Ved
रितेश देशमुख-जेनिलिया डिसूजा - फोटो : सोशल मीडिया

कब रिलीज होगी फिल्म
रितेश देशमुख की फिल्म 'वेद' 12 अगस्त 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अब देखना होगा उनकी वापसी हिट रहती है या फ्लॉप। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान इस महीने के अंत तक इस फिल्म में अपने गाने के लिए शूटिंग शुरू करेंगे। गाने की शूटिंग मुंबई में होगी। शूटिंग को लेकर रितेश देशमुख फिलहाल सलमान खान से बातचीत कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed