सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान अपने परिवार के साथ जामनगर में फिर से अपना जन्मदिन मनाते हुए दिखे। इस वीडियो में वह अपनी बहन अर्पिता की बेटी आयत के साथ केक काटते हुए नजर आए। अर्पिता की बेटी का जन्मदिन भी सलमान खान के जन्मदिन वाले दिन ही आता है।
Salman Khan: परिवार संग जामनगर में जन्मदिन मनाते दिखे सलमान, गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने लिखा-‘सिकंदर यहां है’
27 दिसंबर को सलमान खान ने अपना जन्मदिन मुंबई में परिवार के साथ मनाया। अब वह अपने परिवार के साथ जामनगर में फिर से अपना जन्मदिन मनाते हुए नजर आए। इस सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब साझा हो रहा है।
जामनगर में जमा हुआ परिवार
27 दिसंबर को हो पूरा खान परिवार जामनगर के लिए रवाना हुआ था। अब सलमान खान की पूरी फैमिली को उनका और अर्पिता की बेटी आयत का जन्मदिन मनाते हुए वायरल वीडियो में देखा जा सकता है। सभी आयत और सलमान के लिए जन्मदिन का गाना गाए रहे हैं।
सेलिब्रेट करते नजर आए जन्मदिन
सलमान का यह जन्मदिन का सेलिब्रेशन काफी बड़े स्तर पर किया जा रहा है। परिवार के सभी सदस्य काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस सेलिब्रेशन इवेंट पर एक जगह पर लव यू भाईजान भी लिखा हुआ नजर आया।
सिकंदर टीचर को यूलिया वंतूर ने किया साझा
28 दिसंबर को सलमान की आने वाली फिल्म ‘सिकंदर’ का टीचर भी रिलीज हुआ है। इसे उनकी गर्लफ्रेंड यूलिया वंतूर ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। साथ ही कैप्शन लिखा है- ‘सिकंदर यहां है।
सिकंदर की झलक देख फैंस हुए दीवाने
‘सिकंदर’ का टीचर देखकर सलमान खान के फैंस भी काफी खुश हैं। अपने पसंदीदा एक्टर को एक बार फिर से एक्शन जॉनर में देखकर दर्शक उत्साहित हैं। इस फिल्म के टीचर में सलमान खान एक डायलॉग बोलते हुए नजर आए- 'बहुत लोग मेरे पीछे पड़े हैं, बस मेरे मुड़ने की देर है।' इसके बाद से सोशल मीडिया पर अटकलों का बाजार गर्म हो गया। सोशल मीडिया यूजर्स कहने लगे हैं कि इस डायलॉग के जरिए सलमान खान, लॉरेंस बिश्नोई को संदेश देना चाहते हैं। कुछ समय पहले गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी।