सलमान खान हर साल दो-तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में दे देते हैं । इस बार सल्लू 'रेस 3' लेकर आ रहे हैं । ईद के मौके पर 'रेस 3' का हिट होना तय माना जा रहा है । रिलीज से पहले ही सलमान की यह फिल्म डिमांड में है । डिस्ट्रीब्यूटर्स फिल्म को खरीदने के लिए लाइन में लगे हुए हैं ।
रिलीज से पहले ही 'रेस 3' ने की ब्लॉकबस्टर कमाई, एक झटके में अरबपति बने सलमान खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोर्स के मुताबिक, सलमान की 'टाइगर जिंदा है' ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर कुल 339 करोड़ रुपए कमाए थे। ये बॉलीवुड की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी। फिल्म 'रेस 3' की ज्यादातर शूटिंग विदेश में हुई है. साथ ही फिल्म में दमदार एक्शन सीन होंगे ।
खबरों की मानें तो डिस्ट्रीब्यूटर्स पिछले महीने से ही इस फिल्म को खरीदने के लिए प्रोड्यूसर रमेश तौरानी के ऑफिस के बाहर लाइन लगाए खड़े हैं। इसमें चार टॉप कंटेंडर फॉक्स स्टार स्टूडियो, रिलायंस एंटरटेनमेंट, यश राज फिल्म्स और इरोस इंटरनेशनल शामिल हैं ।
A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani) on
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इरोस इंटरनेशनल ने रमेश तौरानी और सलमान खान के सामने सबसे अच्छा ऑफर रखा है। इरोस ने 190 करोड़ रुपए का ऑफर दिया है । इस फिल्म के वर्ल्ड वाइड राइट्स 160 करोड़ और चीन में 30 करोड़ में बिक सकते हैं।
कुछ दिन में ही इस बात का ऐलान कर दिया जाएगा कि फिल्म किस डिस्ट्रीब्यूटर को बेची गई है । रमेश तौरानी की यह फिल्म इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्म है । इस फिल्म को रेमो डिसूजा डायरेक्ट कर रहे हैं। सलमान के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, बॉबी देओल, अनिल कपूर और डेजी शाह भी नजर आएंगी ।