फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganpati Visarjan: ढोल-नगाड़ों के साथ बप्पा का विसर्जन करने बहन के घर पहुंचे सलमान खान, तस्वीरें आईं सामने

Thu, 01 Sep 2022 10:53 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 01 Sep 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan reached Sister Arpita khan ganpati visarjan with aayush sharma and sohail khan
अर्पिता खान, आयुष शर्मा, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही मनोरंजन जगत के सितारों के घर में भी बप्पा विराजमान हुए हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान ने भी हर साल की तरह अपने घर डेढ़ दिन के गणपति बप्पा का स्वागत किया, जिनका दर्शन सलमान खान सहित कई सितारे करने पहुंचे थे। वहीं, आज दूसरे दिन भी सलमान खान अपनी बहन के घर विसर्जन से पहले बप्पा के दर्शक करने पहुंचे और इसके बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट में बप्पा का विसर्जन किया गया।

Salman Khan reached Sister Arpita khan ganpati visarjan with aayush sharma and sohail khan
सोहेल खान, अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान गुरुवार की शाम अर्पिता और आयुष शर्मा के घर गणपति के विसर्जन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पैपराजी के लिए पोज भी दिए। सलमान को यहां ब्लू कलर की जींस और डेनिम में देखा गया। सलमान ही नहीं उत्सव में हिस्सा लेने के लिए सोहेल खान भी अपने बेटे निर्वान के साथ आए थे। वहीं, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, रितेश देशमुख और नेहा धुपिया समेत कई सितारों ने भी अर्पिता के घर शिरकत की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Salman Khan reached Sister Arpita khan ganpati visarjan with aayush sharma and sohail khan
बप्पा का विसर्जन करने पहुंचे सोहेल खान - फोटो : सोशल मीडिया

अर्पिता खान ने पति आयुष शर्मा और भाई सोहेल खान के साथ गणपति का विसर्जन किया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सभी गाजे-बाजे के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंचते हैं और उसके बाद एक बप्पा की मूर्ति आयुष, तो दूसरी सोहेल खान अपने बेटे के साथ विसर्जन के लिए लेकर जाते हैं। इस दौरान पूरा गैलेक्सी बेहद खूबसूरत लग रहा था और अंदर डांस हो रहा था। वहीं, विसर्जन के बाद आयुष शर्मा ने सभी पैपराजी को मिठाई भी दी।

View this post on Instagram

A post shared by B-Town Life (@b.town.life)

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan reached Sister Arpita khan ganpati visarjan with aayush sharma and sohail khan
अर्पिता खान, आयुष शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि अर्पिता खान पिछले कई वर्षों से अपने घर डेढ़ दिन के गणपति बप्पा का पूजन करती हैं। इस दौरान उनका पूरा परिवार धूमधाम से बप्पा की पूजा-अर्चना करता है और फिर ढोल-नगाड़ों के साथ उनका विसर्जन किया जाता है। अर्पिता के घर बॉलीवुड के सितारे भी बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed