{"_id":"5aaa4f744f1c1b71778b579f","slug":"salman-khan-reveals-real-reason-for-his-shirtless-scenes-in-bollywood-movies","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान ने खोला फिल्मी करियर का सबसे बड़ा राज, बताया आखिर हर बार क्यों उतार देते हैं शर्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान ने खोला फिल्मी करियर का सबसे बड़ा राज, बताया आखिर हर बार क्यों उतार देते हैं शर्ट
Thu, 15 Mar 2018 04:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Mar 2018 04:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हर फिल्मी कलाकार अपने एक खास अंदाज से लोगों के दिलों-दिमाग में छा जाता है। बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना अपने दिलकश अंदाज के लिए पहचाने जाते थे। शाहरुख खान का रोमांटिक अंदाज उस वक्त और भी मनमोहक लगता जब वे बाहें फैलाकर अपना 'सिग्नेचर पोज' मारते। अपनी फिटनेस के लिए पहचाने जाने वाले सलमान खान जैसे ही फिल्मों में अपनी शर्ट उतारते पूरा सिनेमाहॉल सीटियों से गूंज उठता। इस उम्र में भी सलमान के लिए लड़कियों की दीवानगी हैरान करती है। अब सलमान ने कई फिल्मों में अपने शर्ट उतारने के राज से पर्दा उठाया है।
2 of 4
अपनी फिल्मों में शर्टलेस नजर आने के पीछे सलमान खान ने एक खास वजह बताई है। ऐसा उन्होंने अपने डायरेक्टर के कहने पर नहीं, बल्कि कई बार अपनी मर्जी से किया। एक इंटरव्यू के दौरान सलमान ने अपने शर्टलेस स्टाइल की असली वजह बताई। सलमान ने शर्टलेस होने के बारे में कहा, ''मुझे महसूस होने लगा था कि अच्छी बॉडी आपकी पूंजी की तरह है, इसलिए मैं शर्टलेस होकर अपनी बॉडी दिखाने लगा।
3 of 4
सलमान शर्टलेस लुक में पहली बार 1995 में 'करण अर्जुन' में नजर आए थे। पोस्टर में भी सलमान की बॉडी दिखाने वाली तस्वीरें छपीं। सलमान ने शर्टलेस होने के बारे में कहा, 'यदि आपके पास अच्छी बॉडी है तो उसे दिखाने में कैसा हर्ज. शर्टलेस होकर सीना दिखाना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। मैं घर पर भी बिना शर्ट के शॉर्ट्स में घूमता हूं। यदि मैं ड्राइविंग कर रहा हूं या सड़क पर टहल रहा हूं तो मैं शर्ट उतार देता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान ने इस इंटरव्यू में कहा कि मैं लोगों की परवाह नहीं करता। उन्हें कोई समस्या है तो वे वहां से चले जाएं। याद हो कि सलमान खान ने 'प्यार किया तो डरना क्या', तेरे नाम, 'वांटेड' 'दबंग', 'प्रेम रतन धन पायो', 'सुलतान', 'टाइगर जिंदा है', 'बॉडीगार्ड' आदि फिल्मों में शर्टलेस नजर आ चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।