{"_id":"5cf373cabdec220791792f78","slug":"salman-khan-revels-when-salim-khan-was-not-payed-school-fess-and-stand-in-punishment","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब सलमान के लिए स्कूल के प्रिंसिपल से भिड़ गए थे सलीम खान, खुद भुगती थी बेटे की सजा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब सलमान के लिए स्कूल के प्रिंसिपल से भिड़ गए थे सलीम खान, खुद भुगती थी बेटे की सजा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Sun, 02 Jun 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan salim khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान की निजी जिंदगी को लेकर लोगों की हमेशा से दिलचस्पी रही है। वो जब भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा कोई भी किस्सा शेयर करते हैं, लोग उसे बड़े चाव से सुनते हैं। सलमान और कटरीना कैफ इन दिनों अपनी फिल्म भारत को प्रमोट कर रहे हैं। बीते शनिवार दोनों स्टार्स कपिल शर्मा शो में नजर आए। इस दौरान सलमान ने बताया कि उनके पिता सलीम खान को उनकी जगह सजा मिली थी।
2 of 5
salman khan
- फोटो : social media
कपिल शर्मा के शो में सलमान खान ने अपने कई राज से पर्दा उठाया। सलमान खान ने बताया कि वो बचपन में बहुत शैतान थे। इसलिए उनकी इतनी मार पड़ती थी कि उनकी पीठ पर डंडे के निशान बने रहते थे। सलमान तब क्लास 4 में थे। उन्हें टीचर ने क्लास के बाहर खड़ा कर दिया था।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : Amar Ujala
सलमान के पिता सलीम खान तब किसी काम की वजह से वहां से गुजर रहे थे। जब उन्होंने सलमान को खड़ा हुआ देखा तो उन्हें लगा कि सलमान ने जरूर कोई शैतानी की होगी। सलीम खान ने जाकर सलमान से पूछा कि वो सजा में क्यों खड़े हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
kapil sharma salim khan
- फोटो : twitter
सलमान ने जवाब दिया कि उन्हें इस बारे में नहीं पता। तब सलीम खान स्कूल के प्रिंसिपल के पास गए और पूछा कि सलमान को क्यों सजा दी गई है? प्रिंसिपल ने जवाब दिया उनकी स्कूल फीस टाइम पर जमा नहीं हुई है, इसलिए उन्हें सजा दी गई है।
विज्ञापन
5 of 5
salim khan
सलीम खान ने प्रिंसिपल से कहा कि फीस न भर पाना उनकी गलती है न कि सलमान की। सलमान को क्लास में बैठना चाहिए और उन्हें सलमान की जगह सजा में खड़ा होना चाहिए। उसके बाद सलीम खान सजा में तब तक खड़े रहे जब तक स्कूल की छुट्टी नहीं हुई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।