{"_id":"62caf18a986cbe0329387e99","slug":"salman-khan-starts-shooting-for-cameo-role-in-riteish-deshmukh-debut-directorial-marathi-film-ved","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख की इस मराठी फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, खास होगा अभिनेता का किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Riteish Deshmukh: रितेश देशमुख की इस मराठी फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान, खास होगा अभिनेता का किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Sun, 10 Jul 2022 09:05 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रितेश देशमुख, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रितेश देशमुख काफी दिनों से फिल्मी दुनिया से गायब हैं। आखिरी बार वह अब अपनी पत्नी जेनिलिया डिसूजा के साथ 'तेरे नाल लव हो गया' में नजर आए थे। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली थी। अब वह अपनी आने वाली मराठी फिल्म 'वेद' के साथ निर्देशन की शुरुआत कर रहे हैं। अभिनेता ने बताया कि इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे। इसके लिए रितेश ने सलमान का भी आभार जताया। रितेश देशमुख ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ी कुछ तस्वीरें भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं।
2 of 4
रितेश देशमुख, सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बता दें कि सलमान खान ने बताया कि वह बतौर डायरेक्टर रितेश की फिल्म में कैमियो रोल करते दिखाई देंगी। बता दें कि रितेश देशमुख बहुत जल्द एक मराठी फिल्म 'वेद' लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म से बतौर डायरेक्टर रितेश ने हाथ आजमाया है। रितेश ने जो तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, उसमें सलमान खान नजर आ रहे हैं। ये तस्वीरें मराठी फिल्म 'वेद' के सेट के दौरान की हैं।
3 of 4
रितेश देशमुख
- फोटो : सोशल मीडिया
रितेश ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'जैसा कि हम आषाढ़ी एकादशी मनाते हैं, मैं आप सभी के जीवन में सुख, प्रेम और समृद्धि की कामना करता हूं। इस शुभ दिन पर यह कहना मुझे रोमांचित करता है कि आपके आशीर्वाद से मैंने अपनी पहली निर्देशित मराठी फिल्म ‘वेद’ का फिल्मांकन पूरा कर लिया है। चुनौतियां तो थीं, लेकिन जब आप ऐसे लोगों से घिरे होते हैं, जो आपकी पीठ थपथपाते हैं, तो यह भी आगे बढ़ने का एक तरीका होता है'।
बता दें कि रितेश की फिल्म में सलमान का किरदार खास होने वाला है। रितेश की फिल्म में सलमान एक गाने में नजर आने वाले हैं। वह दो सीन में एक्शन अवतार में भी नजर आने वाले हैं। मराठी फिल्म वेद में रितेश की पत्नी जेनेलिया डिसूजा भी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। जेनेलिया के अलावा इस फिल्म में जिया शंकर, अशोक सराफ और शुभंकर तावड़े भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।