फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामंथा-नागा: तलाक की घोषणा के बीच वायरल हुआ अभिनेत्री के पूर्व प्रेमी सिद्धार्थ का ट्वीट, लिखा- धोखेबाज कभी...

Sun, 03 Oct 2021 07:55 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 03 Oct 2021 07:55 AM IST
विज्ञापन
Samatha and naga announced separation after four years of marriage ex boyfriend actor sidharth tweet goes viral
सिद्धार्थ, सामंथा, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

दक्षिण भारत की मशहूर अभिनेत्री सामंथा प्रभु और हीरो नागा चैतन्य के रिश्ते में दरार की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में बनी हुई थीं। वहीं 2 अक्तूबर को सामंथा और नागा ने इस खबर की पुष्टि भी कर दी। सोशल मीडिया पर दोनों ने ही एक पोस्ट साझा कर अपने फैंस को जानकारी दी कि उन दोनों ने पति पत्नी के रूप में अलग होने का फसला कर लिया है। सामंथा ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे प्यारे शुभचिंतक, बहुत सोच विचार करने के बाद मैंने और चैतन्य ने पति-पत्नी की तरह अपने रास्ते को अलग करने का फैसला लिया है। हम बहुत खुशकिस्मत हैं कि हमारी दोस्ती दस सालों से ज्यादा की रही है जो हमारे रिलेशनशिप का आधार थी। जो हमारे बीच हमेशा स्पेशल रिश्ता रखेगी।



सामंथा-नागा की खबर के बीच वायरल हुआ सिद्धार्थ का ट्वीट

इस खबर ने उनके फैंस को काफी दुखी कर दिया। वहीं इन सबके बीच मशहूर अभिनेता सिद्धार्थ का ट्वीट भी वायरल हो रहा है। दरअसल शादी से पहले सामंथा और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरें जोरों पर थीं ऐसे में नागा से तलाक के बाद सिद्धार्थ का ये ट्वीट चर्चा का विषय बना हुआ है। 

Samatha and naga announced separation after four years of marriage ex boyfriend actor sidharth tweet goes viral
तमिल एक्टर सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता सिद्धार्थ ने लिखा, 'स्कूल के दिनों में अपने शिक्षक से सबसे पहला सबक ये सिखा था कि- धोखा देने वाले कभी फलत फूलते नहीं हैं। आपका पहला सबक क्या था?' हालांकि इस ट्वीट में कहीं भी सामंथा का कोई जिक्र नहीं है लेकिन उनके तलाक की खबर के बाद से ही सिद्धार्थ ने ये ट्वीट किया जिस पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं।
 

Samatha and naga announced separation after four years of marriage ex boyfriend actor sidharth tweet goes viral
सामंथा अक्किनेनी, सिद्धार्थ - फोटो : Social media

बता दें कि शादी से पहले सामंथा नागा से नहीं बल्कि 'रंग दे बसंती' एक्टर सिद्धार्थ से प्यार करती थीं। अभिनेत्री उनसे शादी तक करने को तैयार थीं, लेकिन उनका अचानक ब्रेकअप हो गया। सामंथा सिद्दार्थ को लेकर काफी गंभीर थीं लेकिन उनसे ब्रेकअप के कुछ दिन बाद ही सामंथा ने चैतन्य से शादी कर ली। ये शादी काफी धूमधाम से की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samatha and naga announced separation after four years of marriage ex boyfriend actor sidharth tweet goes viral
सामंथा , सिद्धार्थ - फोटो : Social media

बताया जाता है कि सिद्दार्थ और सामंथा की पहली मुलाकात फिल्म सेट पर हुई थी। वो 'जबरदस्त' फिल्म का सेट था। इसके बाद से दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट किया जाने लगा। दोनों के बीच प्यार परवान चढ़ रहा था। हालांकि, दोनों ने रिलेशन का कहीं जिक्र नहीं किया था। एक इवेंट में सिद्दार्थ ने डांस करते वक्त उसे सामंथा के नाम समर्पित किया था, जिसके बाद वो शर्मा गई थीं।

विज्ञापन
Samatha and naga announced separation after four years of marriage ex boyfriend actor sidharth tweet goes viral
सामंथा प्रभु, नागा चैतन्य - फोटो : सोशल मीडिया

हालांकि आज तक ये बात साफ नहीं हो पाई की दोनों का ब्रेकअप किस बात पर हुआ था। वहीं नागा और सामंथा के तलाक की बात करें तो शादी के बाद सामंथा ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम के आगे अक्किनेनी सरनेम लगाया था जो नागा चैतन्य का है। वह कई बार नागा के साथ सोशल मीडिया पर फोटोज साझा करती रहती थीं। हालांकि नागा सोशल मीडिया पर उतना एक्टिव नहीं हैं। जबसे उन्होंने अपना सर नेम हटाया तभी से ही लगातार सामंथा और नागा चैतन्य के रिश्ते को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे। वहीं अब ये खबर पूरी तरह से सच साबित हो गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed