{"_id":"62f1585716e26b55434ce451","slug":"samina-peerzada-birthday-pakistani-actress-is-a-fan-of-kapil-sharma-satyajit-ray-predicted-her-to-be-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Samina Peerzada: बॉलीवुड और कपिल शर्मा की दीवानी है यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सत्यजीत रे से भी रहा इनका नाता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Samina Peerzada: बॉलीवुड और कपिल शर्मा की दीवानी है यह पाकिस्तानी एक्ट्रेस, सत्यजीत रे से भी रहा इनका नाता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 09 Aug 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
समीना पीरजादा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
समीना पीरजादा पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्री, निर्माता और निर्देशक हैं। वह हर साल नौ अगस्त को अपना जन्मदिन मनाती हैं। समीना का जन्म लाहौर में हुआ था लेकिन वह कराची में पली बढ़ीं। यहां से उन्होंने ग्रेजुएशन के बाद एक्टिंग में ही अपना करियर बनाने का फैसला किया। साल 1983 में वह पहली बार दरिया नाम के पाकिस्तानी ड्रामा में नजर आईं। इसके बाद वह कई और सीरियल और टीवी विज्ञापनों में दिखीं। धारावाहिकों के अलावा वह वह कई पाकिस्तानी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। साथ ही उन्होंने एक हॉलीवुड फिल्म 'द वैली' में भी अभिनय किया है।
2 of 4
समीना पीरजादा
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय कंटेंट से है खास लगाव
साल 2014 में कई पाकिस्तानी सीरियल्स भारतीय टेलीविजन पर ऑन एयर किए गए थे। इनमें से कई शोज में समीना भी नजर आई थीं। उसी दौरान एक चैनल को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने भारतीय फिल्मों और टीवी धारावाहिकों के बारे में खुलकर बात की थी। उन्होंने बताया था कि वह भारतीय कंटेंट की बहुत बड़ी प्रशंसक हैं।
3 of 4
समीना पीरजादा
- फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें भारतीय फिल्में बहुत ज्यादा पसंद है। एक्ट्रेस ने कहा था कि 'परिणिता', 'बैंड बाजा बारात' और 'बर्फी' उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। इस इंटरव्यू में उन्होंने कपिल शर्मा की भी तारीफ की थी और कहा था कि वह स्ट्रेस बस्टर हैं। उनकी कॉमेडी का अंदाज उन्हें काफी पसंद आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
समीना पीरजादा
- फोटो : सोशल मीडिया
सत्यजीत रे ने देखते ही कर दी थी भविष्यवाणी
इस इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने सत्यजीत रे से जुड़ा एक रोचक किस्सा भी सुनाया था। उन्होंने बताया था कि साल 1979 में फिल्मों में कदम रखने से पहले वह भारत दौरे पर आई थीं। इस दौरान वह कोलकाता भी गई थीं, जहां उन्हें सत्यजीत रे जैसे बड़े डायरेक्टर से मिलने का सौभाग्य मिला। एक्ट्रेस ने उस घटना को याद करते हुए बताया था कि सत्यजीत रे ने देखते ही उन्हें कह दिया था कि मैं तुम्हारे अंदर एक अभिनेत्री को देख रहा हूं। इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया था कि सत्यजीत रे की ये बात सुनकर वह हैरान रह गई थीं क्योंकि तब तक उन्होंने अपना एक्टिंग करियर शुरू भी नहीं किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।