{"_id":"5a7c34694f1c1b8e268b8e8a","slug":"sanjay-dutt-and-manyata-dutt-partying-for-completing-10-years-of-marriage","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी के 10 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने ऐसे मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी के 10 साल पूरे होने पर संजय दत्त ने ऐसे मनाया जश्न, सोशल मीडिया पर शेयर की फोटो
Fri, 09 Feb 2018 07:36 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 09 Feb 2018 07:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के खलनायक यानि संजय दत्त इन दिनों अपनी सालगिराह का जश्न मनाने में लगे हैं। संजय दत्त अपनी पत्नी मान्यता दत्त को लेकर अपनी शादी के 10 साल पूरे होने की खुशी मना रहे हैं। दोनों हाल ही में एकसाथ अपने इस खास मौके को सेलिब्रेट करते नजर आए। गौरतलब है कि मान्यता संजय दत्त से 20 साल छोटी हैं। मान्यता और संजय दत्त की शादी 7 फरवरी 2008 को हुई थी। मान्यता और संजय दत्त के दो बच्चे भी हैं। बेटे का नाम शहरान दत्त और बेटी का नाम इकरा दत्त है।
2 of 4
आपको बता दें कि मान्यता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। इस फोटो में मान्यता और संजय अपने दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर कैप्शन देते हुए मान्यता ने लिखा है- 'मेरी तेज मिजाज फैमिली। आधी तेज आधी पागल। इस रात को बहुत पसंद कर रही हूं। हमारे साथ को 10 साल पूरे हुए। इस खूबसूरत रात के लिए शुक्रिया।'
3 of 4
क्या आपको पता है कि संजय दत्त से मिलने से पहले मान्यता भी बॉलीवुड में एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। वह एक फिल्म में भी नजर आई थीं। मान्यता ने अपनी पहली फिल्म में एक छोटे एक्टर के अपोजिट काम किया था। इस फिल्म का नाम 'लवर्स लाइक अस' था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
इसके बाद फिल्म 'गंगाजल' में मान्यता एक आइटम नंबर पर डांस करती नजर आई थीं। मान्यता को उम्मीद थी कि इसके बाद उनका फिल्मी करियर सफल होगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वहीं इसी बीच मान्यता की मुलाकात संजय दत्त से हुई। संजय और मान्यता एक दूसरे को पसंद करने लगे। फिर दोनों ने शादी कर ली। मान्यता ने संजय से शादी करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली। अब मान्यता संजय दत्त फिल्म प्रोडक्शन हाउस की सीइओ बन गई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।