फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिन-रात सता रही है संजय दत्त को यह बात, आ चुका है सोचने का वक्त

Mon, 06 Aug 2018 10:31 PM IST
रवि बुले
रवि बुले Updated Mon, 06 Aug 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
 Sanjay Dutt stardom on the verge of ending
sanjay dutt

दर्शक संजय दत्त के नाम पर टिकट नहीं खरीद रहे। पिछले साल सितंबर में 'भूमि' और बीती जुलाई में 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' की नाकामियों से यह तय हो गया है। संजय ने भूमि से तीन साल बाद कमबैक किया था और फिल्म 10 करोड़ रुपये तक नहीं कमा पाई। निर्माता और वितरकों को घाटा हुआ। 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में भी यही कहानी दोहराई। फिल्म का बुरा हाल हुआ। ट्रेड विशेषज्ञों के मुताबिक वीकेंड कलेक्शन देखते हुए यह फिल्म 'भूमि' से कुल कमाई में पीछे रहेगी। साथ ही 'साहब बीवी गैंगस्टर' फ्रेंचाइजी की सबसे कम कमाऊ फिल्म होगी। निर्देशक तिग्मांशु धूलिया की इस फिल्म में जिमी शेरगिलए माही गिल और चित्रांगदा सिंह भी थे परंतु स्टारडम संजू का बड़ा था। जो काम नहीं आया।


 

 Sanjay Dutt stardom on the verge of ending
sanjay dutt
टूट गया सपना: 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' को लेकर संजय दत्त तथा निर्माता बहुत उत्साहित थे क्योंकि पिछले दिनों दत्त सितारे की बायोपिक 'संजू' बॉक्स ऑफिस पर सुपर हिट हुई। सबको लगा कि संजय का पुराना जादू लौट आया है और दर्शक फिल्म देखने टूट पड़ेंगे। यह नहीं हुआ। ट्रेड में यह भी चर्चा है कि संजू की सफलता के बाद वितरकों को फिल्म पहले तय किए गए दामों से ज्यादा महंगी बेची गई। वे अब रो रहे हैं।

 
 Sanjay Dutt stardom on the verge of ending
sanjay dutt
संजू से नुकसान: 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' से जुड़े सूत्रों की मानें तो संजू का खामियाजा इस फिल्म को उठाना पड़ा। संजू की सफलता के बाद सबका ध्यान उस पर था। संजू में दत्त की जिंदगी का खलनायक मीडिया को बनाया गया। सो जैसे ही संजय मीडिया में आए तो उन पर सवालों की बौछार हो गई। मीडिया नाराज था कि संजू में उन्होंने मीडिया को गाली भी दी। कोई 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' पर बात करने को तैयार नहीं था। मुंबई की एक मीडिया मीटिंग में संजय दत्त भड़क गए। बात छोड़ चल दिए और प्रमोशन से अलग हो गए। इससे घाटा फिल्म को हुआ। ओपनिंग तक नहीं लगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Sanjay Dutt stardom on the verge of ending
mahi gill
तिग्मांशु का माही प्रेम: चर्चाएं यह भी हैं कि संजय दत्त फिल्म देख कर निर्देशक तिग्मांशु धूलिया से नाराज हो गए। वजह यह कि धूलिया ने अपनी चहेती हीरोइन माही गिल का रोल बढ़ाने के लिए चित्रांगदा और संजय दत्त के कुछ दृश्यों पर कैंची चला दी। इससे फिल्म कमजोर हुई। यह बात संजय को नागवार लगी। इस वजह से भी उन्होंने फिल्म से दूरी बना ली और मुंबई में फिल्म इंडस्ट्री के लिए रखे गए शो में नहीं पहुंचे।

 
विज्ञापन
 Sanjay Dutt stardom on the verge of ending
sanjay dutt
घाटा संजय का: टिकट खिड़की पर संजू का रिकॉर्ड बिगड़ रहा है। जुलाई में वह 59 बरस के हो चुके और अब 60 में चल रहे हैं। पारंपरिक हीरो और हीरोइनों से रोमांस की उम्र बीत गई है। 'साहब बीवी और गैंगस्टर 3' में वह चित्रांगदा तथा माही के साथ रोमांस करते हुए खारिज हुए। 'भूमि' में हीरोइन के पिता की भूमिका में उन्हें लोगों ने नहीं स्वीकारा। अवैध हथियार रखने के मामले में जेल की सजा काट कर लौटने के बाद उनकी दोनों फिल्में फ्लॉप हैं। निर्माताओं-वितरकों में उनकी वापसी पर जो उत्साह था ठंडा पड़ गया। सौ से ज्यादा फिल्में कर चुके संजय का हालिया रिकॉर्ड खराब है। 2006 में लगे रहो 'मुन्नाभाई' के बाद उनकी कोई फिल्म हिट नहीं रही। ऋतिक रोशन स्टारर 'अग्निपथ' और अजय देवगन स्टारर 'सन ऑफ सरदार' छोड़ दें तो गुजरे दशक में 20 से ज्यादा फ्लॉप फिल्में उनसे जुड़ी हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed