एक्टर संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म बेधड़क से वह फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने की तैयारी में हैं। अपने डेब्यू से पहले ही शनाया काफी सुर्खियों में रहती हैं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले ही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बन चुकी है। इंस्टाग्राम पर भी उनके फॉलोवर्स की संख्या काफी ज्यादा है। इसी बीच अब शनाया एक बार फिर चर्चाओं में हैं। दरअसल, शनाया ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत से पहले ही लग्जरी कार खरीद ली है। सोशल मीडिया पर कार के साथ उनकी फोटो काफी वायरल हो रही है।
Viral Photo: डेब्यू से पहले ही शनाया ने खरीदी लग्जरी कार, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Wed, 23 Mar 2022 01:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन