फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

The Kashmir Files: फिल्म देखने गईं महिलाओं से ऑटो ड्राइवर ने नहीं लिया किराया, विवेक अग्निहोत्री ने वीडियो शेयर कर जताया आभार

Wed, 23 Mar 2022 01:09 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 23 Mar 2022 01:09 AM IST
सार

देशभर में बीते कई दिनों से विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म द कश्मीर फाइल्स चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कम समय में ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है।

विज्ञापन
The Kashmir Files:  auto driver refused to take fare from passenger went to watch the kashmir files Vivek Agnihotri expressed gratitude by sharing the video
विवेक अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

देशभर में बीते कई दिनों से विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' चर्चा में बनी हुई है। फिल्म कम समय में ही लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो चुकी है। फिल्म के समर्थन में जहां कुछ लोग इसे देखने की अपील कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग यह फिल्म देखने वालों को कई तरह के फायदे देते नजर आ रहे हैं। इसी बीच हाल ही में विवेक अग्निहोत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में एक ऑटो रिक्शा ड्राइवर नजर आ रहा है, जो 'द कश्मीर फाइल्स' देखने जा रहीं महिलाओं से किराया लेने से इनकार कर रहा है। वीडियो में ड्राइवर कहता है कि इस फिल्म के लिए यह उसकी जनसेवा है और यह फिल्म हर हिंदू को देखनी चाहिए।

The Kashmir Files:  auto driver refused to take fare from passenger went to watch the kashmir files Vivek Agnihotri expressed gratitude by sharing the video
द कश्मीर फाइल्स। - फोटो : amar ujala

सामने आए वीडियो में ऑटो रिक्शा ड्राइवर एक बुजुर्ग महिला से पैसे लेने से इनकार करता नजर आ रहा है। इस पर वहां मौजूद एक अन्य महिला जब ऑटो ड्राइवर से पैसे लेने को कहती हैं, तो वह हाथ जोड़कर कहता है- मुझे पैसे नहीं चाहिए। पर महिला कहती है कि हम आपको पैसे देंगे। इस पर ड्राइवर जवाब देते हुए कहता है कि आप 'द कश्मीर फाइल्स' देखने आए हैं, इसलिए मैं आपसे पैसे नहीं लूंगा।

The Kashmir Files:  auto driver refused to take fare from passenger went to watch the kashmir files Vivek Agnihotri expressed gratitude by sharing the video
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ड्राइवर आगे कहता है कि दुनिया बहुत कुछ कर रही है। यह चीज होनी चाहिए। हर हिंदू को यह फिल्म देखनी चाहिए। इस पर महिला कहती है कि क्या आप इस फिल्म के लिए जन सेवा करेंगे। इस पर हामी भरते हुए ड्राइवर कहता है कि इस फिल्म के लिए मैं जन सेवा करूंगा। जो लोग 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म देखने जाएंगे, मैं उनकी सेवा में लगा रहूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
The Kashmir Files:  auto driver refused to take fare from passenger went to watch the kashmir files Vivek Agnihotri expressed gratitude by sharing the video
विवेक रंजन अग्निहोत्री - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए विवेक रंजन अग्निहोत्री ने लिखा- 'भारत, मानवता, शत-शत नमन, कृतज्ञ।' वहीं, शेयर किए गए वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रिया देते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- मेरा देश बदल रहा है। वहीं एक अन्य ने लिखा, भारत की पहचान है मानवता। वहीं एक और यूजर ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट किया- पहली बार है जब छोटे शहर के लोग भी फिल्मों का प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य कई लोग इस ऑटो ड्राइवर की तारीफ करते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
The Kashmir Files:  auto driver refused to take fare from passenger went to watch the kashmir files Vivek Agnihotri expressed gratitude by sharing the video
द कश्मीर फाइल्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म की बात करें तो 11 मार्च को 650 स्क्रीनों पर रिलीज हुई इस फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए अब इसकी स्क्रीनों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। फिल्म 90 के दशक में कश्मीर में हुए नरसंहार और कश्मीरी पंडितों के पलायन पर आधारित है। फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, दर्शन कुमार, पल्लवी जोशी, मृणाल कुलकर्णी जैसे कलाकार नजर आए हैं। फिल्म के कलेक्शन की बात की जाए तो इसने अभी तक वर्ल्ड वाइड करीब 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed