Twinkle Khanna: ‘हम दोस्त नहीं हैं…’ शो ‘टू मच’ के इवेंट में को-होस्ट काजोल को लेकर ट्विंकल ने ऐसा क्यों कहा?
Too Much Chat Show: ट्विंकल खन्ना और काजोल को अपकमिंग चैट शो ‘टू मच’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर साथ देखा गया। इस इवेंट में ट्विंकल ने काजोल को अपना दोस्त मानने से इंकार कर दिया। वह ऐसा क्यों सोचती हैं? इस बारे में भी ट्विंकल ने खुलकर बताया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जल्द ही ट्विंकल खन्ना और काजोल एक चैट शो ‘टू मच’ में बतौर होस्ट साथ नजर आएंगी। इस शो के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में दोनों मौजूद थीं। इनके बीच अच्छी बान्डिंग नजर आई, इसके बावजूद ट्विंकल ने काजोल को अपनी दोस्त मनाने से इंकार कर दिया। आखिर ये माजरा क्या है? जानिए।
ट्विंकल खन्ना बोलीं- हम एक-दूसरे पर भरोसा करते हैं
इवेंट में ट्विंकल ने कहा, ‘मैं शो में काजोल को बहन कहती हूं। हम दोस्त नहीं हैं बल्कि बहनें हैं। हम एक-दूसरे का मजाक उड़ाते हैं, एक-दूसरे को परेशान करते हैं। लेकिन हमको एक-दूसरे पर भरोसा है। हम एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं।यह हमारी बाॅन्डिंग का राज है।’ काजोल भी ट्विंकल की बात पर हामी भरती हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Kajol: काजोल ने अनोखे अंदाज में दी बेटे युग को बधाई, 15वें जन्मदिन पर अजय देवगन ने भी शेयर की प्यारी तस्वीर
कब से आएगा काजोल और ट्विंकल का शोकाजोल और ट्विंकल खन्ना का यह नया टॉक शो ‘टू मच’ 25 सितंबर से अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने वाला है। इस शो के हालिया रिलीज ट्रेलर में कई बाॅलीवुड सेलेब्स नजर आए, जो मेहमान बनकर आएंगे। शो के ट्रेलर में आमिर, सलमान खान, गोविंदा, चंकी पांडी, वरुण धवन, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, कृति सेनन, करण जौहर और जान्हवी कपूर नजर आए।

कमेंट
कमेंट X