फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपना चौधरी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, दो दिन बाद रिलीज होगी फिल्म और ऐसा होगा रोल

Tue, 13 Mar 2018 03:53 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Mar 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
sapna-choudhary-dance-act-in-action-queen-madhubala-released-16-march
Sapna chaudhary

हरियाणी की डांसिंग सेनसेशन सपना चौधरी की फिल्म 'एक्शन क्वीन मधुबाला' जल्द ही रिलीज होने वाली है। जिसमें वह अपने जलवे बिखेरती नजर आएंगी। इस फिल्म में सपना चौधरी ने आइटम डांस किया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है जिसमें सपना चौधरी खूब ठुमके लगा रही हैं।

sapna-choudhary-dance-act-in-action-queen-madhubala-released-16-march
Sapna Chaudhary

हरियाणा में अपने डांस की वजह से फेमस हुईं सपना चौधरी ने 'टैटू' गाने पर डांस किया है हालांकि सपना ने गाने को गाया नहीं है। इस फिल्म में सपना चौधरी के अलावा भोजपुरी अदाकारा गुंजन पंत भी मुख्य भूमिका में हैं। निश्चित रूप से सपना के फैंस उन्हें बड़े परदे पर देखकर खुश हो जाएंगे। 

sapna-choudhary-dance-act-in-action-queen-madhubala-released-16-march
सपना चौधरी

यह फिल्म 16 मार्च को दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में एक साथ रिलीज होगी। फिल्म में दर्शकों को एक्शन सस्पेंस और थ्रिलर देखने को मिलेगा। साथ ही फिल्म में काफी ट्विस्ट हैं। अब देखना यह होगा कि फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहती है या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
sapna-choudhary-dance-act-in-action-queen-madhubala-released-16-march
सपना चौधरी - फोटो : SELF
सपना चौधरी हरियाणा में तो काफी फेमस थीं लेकिन सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस-11' से उन्हें देशभर में प्रसिद्धि मिली है। बॉलीवुड फिल्म 'वीरे की वेडिंग' में सपना चौधरी ने 'हट जा ताऊ' पर ठुमके लगाकर सबको इंप्रेस किया। इसके अलावा हॉरर फिल्म 'बैरी कंगना-2' में वह एक आइटम सॉन्ग करती नजर आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed