फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: सपना चौधरी पर चढ़ा ‘शमशेरा’ का खुमार, रणबीर के गाने ‘फितूर’ पर दिखाईं अपनी कातिल अदाएं

Tue, 12 Jul 2022 02:17 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 12 Jul 2022 02:17 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary Dance Video on Ranbir Kapoor Upcoming Film Shamshera Goes Viral On Social Media
सपना चौधरी-रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का रुतबा किसी बॉलीवुड सेलिब्रिटी से कम नहीं है। फैंस को उनके डांस वीडियो का बेसब्री से इंतजार रहता है। सपना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 50 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अपने डांस मूव्स से लाखों दिलों पर राज करने वाली सपना के रील्स सोशल मीडिया पर अक्सर वायरल हो जाते हैं। इस बीच उनका एक वीडियो जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। इस शॉर्ट वीडियो में वह बॉलीवुड के गाने पर अपनी अदाओं का जलवा दिखाती नजर आ रही हैं।

Sapna Choudhary Dance Video on Ranbir Kapoor Upcoming Film Shamshera Goes Viral On Social Media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
लोगों को पसंद आया नया अंदाज

हाल ही में सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपने फैंस संग साझा किया है। इस वीडियो में सपना पर बॉलीवुड का खुमार चढ़ता देखा जा सकता है। दरअसल, सपना इस वीडियो में रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘शमशेरा’ के गाने ‘फितूर’ पर परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। गाने से साथ सपना अपने ट्रेडिशनल लुक में कहर ढाती रही हैं। लोगों का उनका नया अंदाज काफी पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sapna Choudhary (@itssapnachoudhary)

Sapna Choudhary Dance Video on Ranbir Kapoor Upcoming Film Shamshera Goes Viral On Social Media
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन

सपना के इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस के रिएक्शन भी आने शुरू हो गए हैं। इस क्लिप पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इंस्टा पर एक यूजर ने हार्ट इमोजी बनाते हुए लिखा, ‘सपना जी आप बहुत खूबसूरत हैं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आप सच में बहुत सुंदर लग रही हैं, आपकी स्माइल बहुत प्यारी है।’ इसके अलावा ज्यादातर यूजर्स ने इस सपना की इस पोस्ट पर हार्ट इमोजी बनाकर अपना प्यार जता रहे हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary Dance Video on Ranbir Kapoor Upcoming Film Shamshera Goes Viral On Social Media
शमशेरा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इस दिन रिलीज होगी शमशेरा

रणबीर कपूर की फिल्म 'शमशेरा' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर ने धमाल मचा दिया था। लोगों को रणबीर का लुक काफी पसंद आया था। अब ‘फितूर’ गाने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर बेसब्री और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्म में रणबीर कपूर डबल रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म में वाणी कपूर, संजय दत्त भी अहम किरदार निभाते दिखेंगे। एक्शन-ड्रामा से भरपूर यह पीरियड फिल्म 22 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed