सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सपना चौधरी ने बनवाया पति 'वीर' के नाम का टैटू, बेटे के जन्म के बाद पहली बार दिखीं इस अंदाज में

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Wed, 03 Feb 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary gets tattoo of her Husband name Veer Sahu on her wrist
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

सपना चौधरी (Sapna Choudhary) केवल हरियाणा में ही नहीं बल्कि देश भर में 'देसी गर्ल' के नाम से जानी जाती हैं। हरियाणवी गानों पर लोगों को दीवाना बनाने वालीं सपना चौधरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिन वह नए फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। पिछले साल शादी और फिर एक बच्चे की मां बनने के बाद सपना लगातार सुर्खियों में बनी रहीं। इसी बीच सपना ने एक और वीडियो शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Trending Videos
Sapna Choudhary gets tattoo of her Husband name Veer Sahu on her wrist
सपना चौधरी - फोटो : instagram/itssapnachoudhary

दरअसल, सपना चौधरी ने अपनी कलाई पर अपने पति के नाम का टैटू बनवाते हुए एक वीडियो साझा किया है। सपना के फैंस यह वीडियो देखने के बाद तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary gets tattoo of her Husband name Veer Sahu on her wrist
सपना चौधरी, वीर साहू - फोटो : अमर उजाला

कुछ फैंस का कहना है कि कहीं सपना अपने पति वीर साहू को शादी की पहली सालगिरह का तोहफा तो नहीं दे रही हैं। हालांकि मां बनने के बाद सपना का वजन थोड़ा बढ़ गया है लेकिन उनके लुक्स और अदाओं में कोई कमी नहीं है।

Sapna Choudhary gets tattoo of her Husband name Veer Sahu on her wrist
सपना चौधरी - फोटो : Instagram: @itssapnachoudhary

मां बनने के बाद सपना चौधरी के लगातार कई नए गाने लगातार रिलीज हो चुके हैं। 'चंद्रवाल', 'छन-छन', 'चटक-मटक' और 'लोरी' इस लिस्ट में शामिल हैं। यूट्यूब पर इन गानों ने धमाल मचाया हुआ है। सपना चौधरी का नया गाना ‘लोरी’ जनवरी 2021 में ही रिलीज हुआ जो तेजी से सबकी जुबां पर चढ़ गया। बता दें कि यह गाना एक बच्चे के प्रति मां के प्यार और परवरिश पर आधारित है।

विज्ञापन
Sapna Choudhary gets tattoo of her Husband name Veer Sahu on her wrist
सपना चौधरी - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि सपना चौधरी ने साल 2020 में जनवरी में अपने ब्वॉयफ्रेंड वीर साहू संग सात फेरे लिए थे। इसके बाद अक्तूबर में उन्होंने बेटे को जन्म दिया था। कुछ दिनों पहले सपना ने बेटे की फोटो भी शेयर की थी जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। सपना चौधरी के पति वीर साहू हरियाणवी गाने लिखने के साथ-साथ एक्टिंग भी करते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed