सब्सक्राइब करें

Sapna Choudhary: अब अभिनय का जलवा बिखेरेंगी सपना चौधरी? डांसिंग क्वीन ने साझा किया नई फिल्म का पोस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Aug 2022 11:36 AM IST
विज्ञापन
Sapna Choudhary:  Haryanvi Dancing Queen shares information about new film Love You Gori Re
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

हरियाणा की डांसिंग क्वीन सपना चौधरी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। जल्द ही वह उन्हें एक फिल्म में देख सकेंगे। जी हां, अपने ठुमकों से फैंस को दीवाना बना देने वाली सपना चौधरी अपने अभिनय का जादू बिखेरने आ रही हैं। सपना चौधरी के इंस्टाग्राम अकाउंट से इसकी झलक मिली है। दरअसल, सपना चौधरी ने एक पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने अपनी नई फिल्म के संबंध में जानकारी साझा की है।

Trending Videos
Sapna Choudhary:  Haryanvi Dancing Queen shares information about new film Love You Gori Re
सपना चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सपना चौधरी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट साझा किया है। इसमें उनकी नई फिल्म के संबंध में जानकारी है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि वह साइकिल पर बैठी नजर आ रही हैं। पोस्टर पर लिखा है, 'ड्रीम एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति 'लव यू गोरी रे।' फरिस्ता द्वारा एक फिल्म।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Sapna Choudhary:  Haryanvi Dancing Queen shares information about new film Love You Gori Re
सपना चौधरी - फोटो : फाइल फोटो

पोस्टर में सपना चौधरी पारंपरिक लुक में कमाल की लग रही हैं। उन्होंने फिरोजी कलर का सूट पहना हुआ है और दुपट्टा सिर पर से ओढ़ा हुआ है। सपना साइकिल पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। मांग में सिंदूर और हाथों में चूड़ियां उनके लुक में चार चांद लगा रही हैं। फिल्म से जुड़ी अधिक जानकारी सपना ने साझा नहीं की है, लेकिन इस पोस्टर ने फैंस के प्रति उत्सुकता जगा दी है।

Sapna Choudhary:  Haryanvi Dancing Queen shares information about new film Love You Gori Re
सपना चौधरी-खेसारी लाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि सपना चौधरी इन दिनों अपने हालिया रिलीज गाने 'मटक मटक' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह गाना 19 अगस्त 2022 को रिलीज हुआ है। सपना इसमें भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ ठुमके लगाती नजर आई हैं। घाघरा चोली में उनका लुक कमाल का लग रहा है। यह पहली बार है कि खेसारी लाल यादव और सपना चौधरी किसी गाने में साथ नजर आए। फैंस को दोंनों को जोड़ी बेहद पसंद आई है। बता दें कि सपना चौधरी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और फैंस के साथ अक्सर स्टाइलिश तस्वीरें और वीडियो साझा करती नजर आती हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed