फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sara Ali Khan: सारा ने तस्वीर शेयर कर दी करीना कपूर को बधाई, बोलीं- आपको खूब प्यार

Wed, 21 Sep 2022 06:27 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 21 Sep 2022 06:27 PM IST
विज्ञापन
Sara Ali Khan Shares Photo and Wishes Kareena Kapoor Khan Birthday With a Special message
सारा अली खान ने करीना कपूर को दी जन्मदिन की बधाई - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री करीना कपूर खान आज अपना जन्मदिन मना रही हैं। प्रशंसकों से लेकर सिने जगत की तमाम हस्तियां इस खास मौके पर बेबो को शुभकामनाएं दे रही हैं। इनमें अभिनेत्री सारा अली खान भी शामिल हैं। सारा अली खान ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए करीना को बर्थडे विश किया है। बता दें कि सारा अली खान और करीना कपूर के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है। दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ नजर आती हैं।

Sara Ali Khan Shares Photo and Wishes Kareena Kapoor Khan Birthday With a Special message
सारा अली खान - फोटो : Instagram

सारा अली खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। सारा ने दरअसल, अपनी इंस्टा स्टोरी पर यह फोटो लगाई है। तस्वीर में करीना कपूर, सैफ अली खान, सारा अली खान और करीना के छोटे बेटे नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि जेह करीना की गोद में हैं, वहीं सारा अली खान जेह की तरफ देखकर मुस्कुरा रही हैं। 
 

Sara Ali Khan Shares Photo and Wishes Kareena Kapoor Khan Birthday With a Special message
सारा अली खान, करीना कपूर खान - फोटो : फाइल फोटो

इस तस्वीर के साथ सारा ने एक प्यारा सा मैसेज लिखा है। करीना कपूर को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है, 'हैप्पी बर्थडे! आपको खूब प्यार। आपको खूब खुशियां मिलें। उम्मीद है कि आपके लिए यह साल खूब शानदार रहे।' तस्वीर में करीना और सारा का लुक काफी शानदार लग रहा है। करीना जहां ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आ रही हैं, वहीं सारा ने ब्लू जींस और व्हाइट क्रॉप टॉप पहना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sara Ali Khan Shares Photo and Wishes Kareena Kapoor Khan Birthday With a Special message
सारा अली खान के लहंगा ब्लाउज डिजाइन - फोटो : instagram/saraalikhan95

बता दें कि सारा, सैफ अली खान की पहली पत्नी अमृता सिंह की बेटी हैं। हालांकि, करीना कपूर खान से सारा की काफी अच्छी बनती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह अक्सर करीना से फैशन और स्टाइल संबंधी टिप्स लेती नजर आती हैं। सारा जब छोटी थीं, तब से वह करीना की फैन हैं। बीते दिनों करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में शिरकत करने पहुंची करीना ने खुद यह बात कही थी। उन्होंने कहा था, 'सारा मुझे बेहद पसंद करती है। वह मेरे 'कभी खुशी कभी गम' के पू रोल से काफी प्रभावित है। इस फिल्म की जब शूटिंग चल रही थी तब अमृता एक दिन सारा को सेट पर लेकर आईं थीं और कहा था कि ये आपके साथ एक फोटो क्लिक कराना चाहती है'।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed