{"_id":"62e6966a7978ad2cdc71a20c","slug":"sara-ali-khan-talks-about-ranveer-singh-bold-photoshoot-said-he-is-my-favourite","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ranveer Singh Photoshoot: सारा अली खान ने दी रणवीर सिंह के फोटोशूट पर प्रतिक्रिया, बोलीं- वो मेरे सबसे...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ranveer Singh Photoshoot: सारा अली खान ने दी रणवीर सिंह के फोटोशूट पर प्रतिक्रिया, बोलीं- वो मेरे सबसे...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Sun, 31 Jul 2022 08:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सारा अली खान, रणवीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह बोल्ड फोटोशूट कराने के बाद से ही सुर्खियों में बने हुए हैं। उनके इस फोटोशूट पर बहस खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। जहां एक तरफ उनका विरोध किया जा रहा है, तो दूसरी तरफ बॉलीवुड के सितारों उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में 'सिंबा' की को स्टार सारा अली खान ने भी उनके फोटोशूट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 of 4
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सारा अली खान को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था। इस दौरान उन्हें पैपराजी ने घेर लिया और रणवीर सिंह के फोटोशूट को लेकर सवाल करने लगे। पहले तो सारा इन सवालों से बचती नजर आईं, फिर बस ये कहते हुए निकल गईं कि रणवीर सिंह मेरे फेवरेट हैं और आप मुझसे कुछ और मत बुलवाए।
3 of 4
जान्हवी कपूर, करीना कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, इससे पहले जान्हवी कपूर ने भी रणवीर सिंह का पक्ष लेते हुए कहा था कि यह कलात्मक स्वतंत्रता है और मुझे नहीं लगता कि किसी को भी उनकी कलात्मक स्वतंत्रता के लिए सजा दी जानी चाहिए। इसके अलावा करीना कपूर ने कहा था कि मुझे लगता है लोगों के बस बहुत ही खाली समय है। मुझे समझ नहीं आ रहा कि यह इतना बड़ा मुद्दा क्यों है, जाहिर है लोगों के पास ज्यादा ही खाली समय है। इनके अलावा भी कई सितारों ने रणवीर का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सारा अली खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि हाल ही में सारा अली खान दिल्ली में एक फैशन शो के लिए गई थीं। शो के दौरान सारा की रैप वॉक को लेकर उन्हें ट्रोल्स का भी सामना करना पड़ा था। लोगों का कहना था कि वह ओवरएक्टिंग कर रही हैं और उन्हें उर्फी जावेद से ट्रेनिंग लेने की जरूरत है। सारा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह 'गैसलाइट' फिल्म में चित्रांगदा सिंह और विक्रांत मेस्सी के साथ दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।