फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saturday Box Office Report: 'विक्रम' के आगे धीमी पड़ी 'सम्राट पृथ्वीराज' की रफ्तार, बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक का राज बरकरार

Sun, 05 Jun 2022 08:50 AM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 05 Jun 2022 08:50 AM IST
विज्ञापन
Saturday Box Office Report is out Samrat Prithviraj and Major slow pace ahead of Vikram
विक्रम, सम्राट पृथ्वीराज, भूल भुलैया 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कोरोना महामारी के काफी समय के बाद कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही हैं। पिछले हफ्ते रिलीज हुई कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 और कंगना रणौत की धाकड़ में से भूल भुलैया की शानदार कमाई अभी भी जारी है। वहीं इस शुक्रवार यानि 3 जून को सम्राट पृथ्वीराज, मेजर और विक्रम भी रिलीज हो चुकी हैं। बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों की सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। तो आइये आपको बताते हैं कि शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कौन सी फिल्म ने कितनी कमाई की है।

Saturday Box Office Report is out Samrat Prithviraj and Major slow pace ahead of Vikram
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

सम्राट पृथ्वीराज
सम्राट पृथ्वीराज ने भारत में पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 10.70 करोड़ रुपये की कमाई की। जो अभिनेता की पिछली फिल्म 'बच्चन पांडे' के पहले दिन की कमाई से भी कम है। दूसरे दिन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने अब तक भारत में 12.30 करोड़ रुपये की कमाई की है। घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस फिल्म में  अक्षय कुमार एक निडर योद्धा की भूमिका में हैं। यह फिल्म दर्शकों को सम्राट पृथ्वीराज चौहान की भव्य गाथा दिखा रही है।

Saturday Box Office Report is out Samrat Prithviraj and Major slow pace ahead of Vikram
विक्रम फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विक्रम 
फिल्म निर्माता लोकेश कनगराज की एक्शन थ्रिलर फिल्म में कमल हासन ने सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी की है। शुक्रवार की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट के मुताबिक पहले दिन इस फिल्म ने देशभर में 34 करोड़ रुपये की कमाई की है।  शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक दूसरे दिन इस फिल्म ने सभी भाषाओं में 27 करोड़ रुपये की कमाई की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Saturday Box Office Report is out Samrat Prithviraj and Major slow pace ahead of Vikram
मेजर - फोटो : सोशल मीडिया

मेजर
26/11 को हुए मुंबई हमले में शहीद हुए मेजर संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित फिल्म मेजर की पहले दिन काफी धीमी गति रही। केवल हिंदी में इस फिल्म ने 96 लाख रुपये की कमाई की। सभी भाषाओं की बात करें तो पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 7 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं शनिवार के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 5.50 करोड़ की कमाई की है। इस हिसाब से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 12.50 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
Saturday Box Office Report is out Samrat Prithviraj and Major slow pace ahead of Vikram
भूल भुलैया 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

भूल भुलैया 2
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने अपने शुरुआती 15 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया है। 16वें दिन इस फिल्म ने भारत में 4.80 करोड़ रुपये की कमाई की है। कुल कलेक्शन की बात करें तो अब तक इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 149.38 करोड़ की कमाई कर ली है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed