फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गोरी मेम' बोलीं-बिग बॉस जैसे शो मेरे लिए नहीं बने, मेरी लाइफ पर्सनल

Tue, 24 Oct 2017 03:35 PM IST
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय Updated Tue, 24 Oct 2017 03:35 PM IST
विज्ञापन
Saumya Tandon says I am a very private person  I will never participate in Bigg Boss as

सीरियल 'भाबी जी घर पर हैं' की गोरी मेम यानी की सौम्या टंडन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुकी हैं। हाल ही में एक चैनल को दिए इंटरव्यू में सौम्या ने रियलिटी शो ब‍िग बॉस के बारे में अपनी राय दी है। सौम्‍या टंडन ने कहा, मैं यहां एक्‍ट‍िंग करने आई हूं। ब‍िग बॉस जैसे शो मेरे टाइप के नहीं है और न ही मै ऐसे शोज के ल‍िए बनी हूं।



पढ़ें- 11 करोड़ रुपए लेने वाले सलमान खान TRP के मामले में फिसड्डी, इस शो ने मार ली बाजी

Saumya Tandon says I am a very private person  I will never participate in Bigg Boss as
सौम्या टंडन
सौम्‍या कहती हैं क‍ि मैं अपनी ज‍िंदगी प्राइवेट रखना पसंद करती हूं। मैं अपनी न‍िजी ज‍िंदगी को क‍िसी के सामने लाना नहीं चाहती हूं। सौम्‍या टंडन ने आगे कहा क‍ि मैं 'भाबी जी' शो के लिए घंटों शूट करती हूं। पूरी टीम की मेहनत का पर‍िणाम है क‍ि आज ये शो सबसे लोकप्र‍िय बन चुका है।
Saumya Tandon says I am a very private person  I will never participate in Bigg Boss as
सौम्या टंडन

जब इस सीरियल के लिए साइन किया था, तो सच में ऐसी उम्मीद नहीं थी कि इतनी पहचान मिलेगी। मैं और शो के सभी कलाकार पूरी मेहनत से काम करते हैं। मेरे पास क‍िसी और शो के लिए फ‍िलहाल टाइम नहीं है। आपको बता दें कि 'भाबी जी घर पर हैं' सीर‍ियल में काम कर चुकीं श‍िल्‍पा श‍िंदे ब‍िग बॉस 11 में शो का ह‍िस्‍सा हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed