बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी सुपरस्टार अक्षय कुमार का बीता साल फिल्मों अच्छा नहीं रहा है। बड़े पर्दे पर अभिनेता की रिलीज हुई सभी मेगा बजट फिल्में बुरी तरह से फ्लॉप रही थीं। लेकिन अक्षय इन असफल फिल्मों की बुरी यादें पीछे छोड़कर नए साल यानी 2023 की अपनी पहली फिल्म की रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। राज मेहता के निर्देशन में बनी कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'सेल्फी' से अक्षय कुमार इस साल बड़े पर्दे पर अपना खाता खोलने जा रहे हैं। इस कॉमेडी फिल्म में पिछले कई वर्षों से बड़े पर्दे से दूर इमरान हाशमी मुख्य भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होने वाला है कि दोनों की जोड़ी कितना कमाल कर पाती है। सभी को इस जोड़ी को पर्दे पर देखनी की उत्सुकता है, ऐसे में सभी की एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है।
Selfiee Trailer: सामने आई अक्षय और इमरान की 'सेल्फी' के ट्रेलर की रिलीज डेट, इस दिन दिखेगी फिल्म की पहली झलक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत इस फिल्म की रिलीज डेट पहले ही सामने आ चुकी है। पृथ्वीराज प्रोडक्शंस, धर्मा प्रोडक्शंस और केप ऑफ गुड फिल्म्स द्वारा निर्मित 'सेल्फी' अगले महीने 24 फरवरी, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। ऐसे में कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिनमें दावा किया जा रहा है कि इस बहुप्रतीक्षित फिल्म का ट्रेलर 22 जनवरी रिलीज किया जाएगा। इसके साथ उन रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सेल्फी' का ट्रेलर एक कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया जाएगा। पहले फिल्म का ट्रेलर 19 जनवरी को रिलीज होने वाला था, लेकिन किसी कारण से इसे स्थगित किया गया है। हालांकि, अभी इस फिल्म के मेकर्स या फिर कलाकारों की तरफ से इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
TRP Week 2: टीआरपी की लिस्ट में 'कुंडली भाग्य' को जबरदस्त झटका, फिर दर्शकों की पहली पसंद बना 'अनुपमा'
सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, 'सेल्फी' का ट्रेलर अक्षय कुमार की अब तक की सभी कॉमेडी फिल्म्स से कई ज्यादा अच्छा होने वाला है। ट्रेलर में ऐसे बहुत से पल आने का दावा किया जा रहा है, जो लोगों को खूब गुदगुदाएंगे। आपको बता दें, 'सेल्फी' पहली फिल्म है, जिसमें अक्षय और इमरान हाशमी एक साथ काम करने वाले हैं। इन दोनों के अलावा इस फिल्म में नुसरत भरुचा और डायना पेंटी भी मुख्य भूमिका में हैं। 'सेल्फी' पृथ्वीराज सुकुमारन अभिनीत मलयालम हिट फिल्म 'ड्राइविंग लाइसेंस' की हिंदी रीमेक है।
Aparna Balamurali: साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को इवेंट में जबरन छूने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई घटना
सबकी निगाहें 'सेल्फी' पर हैं क्योंकि यह अक्षय कुमार के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप फिल्मों के सफर को खत्म कर सकती है। वहीं इसके अलावा अभिनेता के पास बहुत सी फिल्में हैं, जो 2023 और 2024 में रिलीज होनी हैं। दूसरी तरफ इमरान खान, सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म 'टाइगर 3' में अभिनय करते दिखाई देंगे। 'टाइगर 3' इस साल दिवाली पर रिलीज होने वाली है।
Nirmal Mukherjee: मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस