{"_id":"62d623b3b1286d2842736f95","slug":"shabaash-mithu-day-4-box-office-collection-latest-update-taapsee-pannu-starrer-mithali-raj-biopic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shabaash Mithu Day 4 Collection: चौथे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'शाबाश मिथु', महज इतने लाख की हुई कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shabaash Mithu Day 4 Collection: चौथे ही दिन बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी 'शाबाश मिथु', महज इतने लाख की हुई कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 19 Jul 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इस साल बॉक्स ऑफिस पर अब तक तमाम फिल्में रिलीज हो चुकी हैं, लेकिन उनमें से ज्यादातर फिल्में फ्लॉप रही हैं। साल 2022 में बॉक्स ऑफिस पर साउथ की फिल्मों का जलवा कायम रहा है। वहीं इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्मों की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर राजकुमार राव की 'हिट द फर्स्ट केस' और तापसी पन्नू की फिल्म 'शाबाश मिथु' रिलीज हुई थी। 'हिट द फर्स्ट' केस तो टिकट खिड़की पर ठीक-ठाक कमाई कर रही है, वहीं 'शाबाश मिथु' को तो दर्शकों के लाले हैं। महिला क्रिकेटर पर आधारित ये फिल्म दर्शकों को खासा पसंद नहीं आ रही है, यही वजह है कि इसके तमाम शो भी कैंसिल हो रहे हैं। तो चलिए आज इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कि चार दिनों में 'शाबाश मिथु' ने आखिर कितनी कमाई की है।
2 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों में जितना प्यार क्रिकेट के प्रति है, उतना प्यार क्रिकेट पर आधारित फिल्मों में नजर नहीं आ रहा है। 'शाबाश मिथु' से पहले भी क्रिकेट पर आधारित कई फिल्में बनाई जा चुकी हैं, लेकिन उनमें से सबसे ज्यादा आमिर खान की 'लगान' और सुशांत सिंह राजपूत की 'एम एस धोनी' दर्शकों द्वारा पसंद की गई है। इसके अलावा क्रिकेट पर आधारित लगभग फिल्में फ्लॉप ही रही हैं।
3 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : @Viacom18Studios/twitter
तापसी पन्नू की 'शाबाश मिथु' के साथ भी कुछ ऐसा ही होता नजर आ रहा है। फिल्म की ओपनिंग काफी स्लो रही। पहले दिन दर्शकों को थियेटर तक लाने में असफल रहने वाली इस फिल्म की चौथे दिन की कमाई भी बेहद कम हुई है। 'शाबाश मिथु' की सोमवार की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने महज 21 लाख रुपये कमाए हैं। वहीं रविवार को फिल्म ने 60 लाख रुपये ही कमाए थे। इस फिल्म की अब तक की कुल कमाई 1.78 करोड़ रुपये हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाबाश मिट्ठू
- फोटो : सोशल मीडिया
शुरुआती चार दिनों में फिल्म का बिजनेस देखकर ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि 'शाबाश मिथु' को अपना बजट निकालने में भी मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है। जानकारी के मुताबिक मजह 30 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म का तीनों दिन का कलेक्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। अगर ऐसा ही चलता है तो आने वाले दिनों में क्रिकेट पर बनी ये फिल्म फ्लॉप की कैटेगरी में चली जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।