बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय अभिनीत फिल्म 'मोहब्बतें' को आज 22 साल पूरे हो गए हैं। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फिल्म 27 अक्तूबर 2000 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने जबरदस्त धूम मचाई थी। फिल्म के 22 वर्ष पूरे होने की खुशी में यश राज फिल्म ने एक पोस्ट साझा किया है। इस फिल्म में जिमी शेरगिल, शमिता शेट्टी, उदय चोपड़ा, अमरीश पुरी, अनुपम खेर, अर्चना पूरन सिंह, किम शर्मा जैसे स्टार्स भी अहम रोल में नजर आए।
22 Years Of Mohabbatein: 'मोहब्बतें' की रिलीज को 22 वर्ष पूरे! यश राज फिल्म्स ने साझा किया पोस्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यशराज फिल्म ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्टर साझा किया है। इसमें फिल्म की स्टारकास्ट नजर आ रही है। साथ में कैप्शन लिखा है, '22 वर्ष हो गए, जब मिस्टर राज आर्यन मल्होत्रा आए और हमें बताया कि 'प्यार कैसे होता है।' साथ में लिखा, 'मोहब्बतें के 22 वर्ष पूरे होने का जश्न।' आपको बता दें कि यह फिल्म आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित दूसरी फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का निर्देशन किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी।
Good News: बाहुबली के भल्लालदेव बनने वाले हैं पापा? क्या फैंस को जल्दी ही मिल सकती है खुशखबरी
फिल्म मोहब्बतें को 22 वर्ष हो गए हैं, लेकिन इस फिल्म के गाने और डायलॉग आज भी उतने ही पसंद किए जाते है। इस फिल्म में 'जोश' के बाद शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय एक साथ दूसरी बार पर्दे पर नजर आए थे। यशराज फिल्म्स द्वारा साझा किए गए पोस्टर पर यूजर्स की काफी दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। एक यूजर ने लिखा, 'कोई भी फिल्म मोहब्बतें की बराबर दिल के करीब नहीं हो सकती है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'अब तक की बेस्ट मूवी।' एक यूजर ने लिखा, 'यह फिल्म और इसके गाने सबकुछ सुपर है।'
बता दें कि मोहब्बतें शानदार रोमांटिक फिल्मों में से एक मानी जाती है। यूं तो फिल्म के हर किरदार ने दर्शकों के दिल में अलग जगह बनाई, लेकिन राज आर्यन के किरदार में शाहरुख खान और नारायण शंकर के किरदार में अमिताभ बच्चन ने फिल्म में जान फूंक दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म अमिताभ के लिए कमबैक फिल्म भी थी। अपने पिछले कई इंटरव्यू में अमिताभ बता चुके हैं कि उन्हें यह फिल्म कैसे मिली थी। फिल्म कॉलेज रोमांस ड्रामा थी। इस कॉलेज को फिल्म में गुरुकुल कहा जाता है। अमिताभ का किरदार नारायण शंकर गुरुकुल के प्रिंसिपल का है, जो छात्रों में अनुशासन को लेकर काफी सख्त है। फिल्म में ऐश्वर्या ने नारायण शंकर की बेटी का किरदार निभाया था। नारायण शंकर की सख्ती हर छात्र की प्रेम कहानी का गला घोंट देती है। वहीं राज आर्यन इन छात्रों की मदद करता है।
Tum Bhi Raahi Song Out: मिली का 'तुम भी राही' गाना रिलीज! फैंस को पसंद आई जान्हवी और सनी कौशल की केमिस्ट्री