फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shah Rukh Khan: एक बार फिर पैपराजी को चकमा दे गए किंग खान, कार में पर्दे लगाकर पहुंचे करण जौहर की पार्टी में

Mon, 25 Apr 2022 04:12 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Mon, 25 Apr 2022 04:12 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan covered his car with black curtains and arrived at Karan Johar's Party
कार पर काले पर्दे लगा पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के किंग खान इन दिनों अपनी फिल्म 'पठान' को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। शाहरुख खान ने कुछ दिनों पहले ही पठान से अपना एक लुक रिवील किया था, जिसमें वह अपने एब्स फ्लॉन्ट करते नजर आ रहे थे। लेकिन अब शाहरुख अपने नए लुक को छुपाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। शाहरुख को जहां भी स्पॉट किया जा रहा है वह अपने लुक को छुपाते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में करण जौहर की पार्टी में पहुंचे शाहरुख खान ने एक बार फिर अपने लुक को छुपाने के लिए ऐसा कारनामा किया कि सब उनकी एक झलक पाने के लिए हाथ मलते रह गए।

Shah Rukh Khan covered his car with black curtains and arrived at Karan Johar's Party
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शाहरुख खान करण जौहर की ओर से नेटफ्लिक्स ग्लोबल प्रमुख बेला बजरिया के लिए रखी गए पार्टी में आए तो जरूर लेकिन मीडिया उनकी झलक न देख सके, इसके लिए उन्होंने खास इंतजाम किए थे। शाहरुख खान ने अपनी कार के शीशों पर काले पर्दे लगा दिए और पैपराजी को चकमा दे दिया। ऐसे में पैपराजी उनकी फोटो नहीं खींच पाई।

View this post on Instagram

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

Shah Rukh Khan covered his car with black curtains and arrived at Karan Johar's Party
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी शाहरुख खान रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के रिसेप्शन में ऐसे ही पहुंचे थे। गौरी खान अलग गाड़ी से तो शाहरुख अपनी गाड़ी में काले पर्दे लगाकर आए थे। यही नहीं शाहरुख खान एयरपोर्ट पर भी अपने चेहरे को छतरी से छुपाते हुए नजर आ चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शाहरुख अपनी आगामी फिल्म के लुक को रिवील नहीं करने के लिए ऐसा कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan covered his car with black curtains and arrived at Karan Johar's Party
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। आखिरी बार वह 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुई थी। अब शाहरुख जल्द ही दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहिम के साथ 'पठान' में नजर आएंगे। हाल ही में वह राजकुमार हिरानी के साथ 'डंकी' का भी एलान कर चुके हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed