फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dunki: पहले शेड्यूल के बाद ही इस शख्स ने छोड़ दी शाहरुख खान की ‘डंकी’, राजकुमार हिरानी बने वजह

Tue, 12 Jul 2022 05:59 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Tue, 12 Jul 2022 05:59 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dunki DOP Amit Roy Quits The Film Amid Creative Differences With Director Rajkumar Hirani
डंकी - फोटो : social media

शाहरुख खान को बड़े पर्दे पर देखने के लिए दर्शक काफी समय से इंतजार कर रहे हैं। 2018 में आई 'जीरो' के बाद अगले साल किंग खान 'पठान', 'डंकी' और 'जवान' के साथ वापसी कर रहे हैं। इसी साल अप्रैल में राजकुमार हिरानी की 'डंकी' की घोषणा हुई थी। वहीं, फिल्म का पहला शेड्यूल भी पूरा किया जा चुका है। इसी बीच अब खबर आई है कि क्रिएटिव मतभेदों के चलते एक शख्स ने फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया है, जिसके चलते 'डंकी' एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है।

Shah Rukh Khan Dunki DOP Amit Roy Quits The Film Amid Creative Differences With Director Rajkumar Hirani
राजकुमार हिरानी, शाहरुख खान, अमित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ तापसी पन्नू भी मुख्य भूमिका निभा रही हैं। फिल्म का पहला शेड्यूल भी हाल ही में पूरा किया गया है। वहीं, अब एक इंटरव्यू में 'डंकी' के डीओपी (डायरेक्टर ऑफ फोटोग्राफी) अमित रॉय ने बताया कि उन्होंने निर्देशक के साथ क्रिएटिव मतभेदों के बाद फिल्म को छोड़ दिया है।

Shah Rukh Khan Dunki DOP Amit Roy Quits The Film Amid Creative Differences With Director Rajkumar Hirani
अमित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

'इश्क विश्क' से एक सिनेमैटोग्राफर के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले अमित रॉय 'दिल मांगे मोर', 'आग', 'सरकार राज', 'दीवाना मैं दीवाना', 'लव आजकल 2' और भी कई फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं। शाहरुख खान की 'डंकी' में वह बतौर डीओपी काम कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक अमित ने कहा, 'हां मैं अब डंकी नहीं कर रहा हूं। मैंने 18-19 दिन तक शूटिंग करने के बाद फिल्म को छोड़ दिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan Dunki DOP Amit Roy Quits The Film Amid Creative Differences With Director Rajkumar Hirani
अमित रॉय - फोटो : सोशल मीडिया

अमित रॉय ने कहा, 'मेरे और राजकुमार हिरानी के बीच क्रिएटिव डिफरेंसेज आ रहे थे। हम दोनों एक फ्रेम को एक एंगल से नहीं ही देख पा रहे थे। मैं नहीं चाहता था कि इस वजह से किसी भी तरह की दिक्कत पैदा हो। इसलिए हम दोनों साथ बैठे और फिर बात की, जिसके बाद मैंने टीम से अलग होने का फैसला कर लिया। हमारा अलग होना एकदम स्मूथ रहा है। बता दें  कि 'डंकी' अगले साल 22 दिसंबर को रिलीज होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed