फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड किंग शाहरुख भी रह गए दंग, जब घर में जबरन घुसे एक फैन ने उतार दिए कपड़े और...

Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Mar 2018 03:43 PM IST
विज्ञापन
shah rukh khan share a story when a fan entered mannat
shah rukh khan

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फैन फॉलोइंग ऐसी होती है कि वह अपने हीरो को देखने के लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार होते हैं। कई बार फैंस ऐसी हरकतें भी कर देते हैं जिससे सेलिब्रिटीज को मुसीबतों का सामना करना पड़ जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ बालीवुड किंग शाहरुख खान के साथ।

shah rukh khan share a story when a fan entered mannat
Shah Rukh

शाहरुख खान ने एक इंटरव्यू में अपने एक ऐसे फैन के बारे में बताया जिसकी हरकतों से वह परेशान हो गए। दरअसल, शाहरुख का यह फैन उनके घर मन्नत में जबरन घुस गया। उन्होंने बताया, 'एक बार एक फैन मेरे घर के अंदर घुस गया और अपने सारे कपड़े निकालकर स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी। जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उसने कहा कि वह केवल शाहरुख खान के जैसे ही स्विमिंग पूल में तैरकर सांस लेना चाहता था। उसे मेरे साथ किसी भी तरह की फोटो नहीं खिंचानी थी। वह केवल पानी में सांस लेना चाहता था।'

shah rukh khan share a story when a fan entered mannat
Shah rukh Khan

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'जीरो' का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में शाहरुख के अलावा कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी नजर आने वाली हैं लेकिन खबर है कि कटरीना और शाहरुख फिल्म में रोमांस नहीं करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
shah rukh khan share a story when a fan entered mannat
Shah Rukh Khan

पहले इस फिल्म का नाम 'कटरीना मेरी जान' था जिसे बाद में बदलकर 'जीरो' कर दिया गया। फिल्म की स्क्रिप्ट भी पहले कुछ और थी लेकिन बाद में इसमें काफी बदलाव किया गया। बता दें कि, यह फिल्म इसी साल 21 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभा रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed