{"_id":"5e706b1a8ebc3ea4f16f9b3a","slug":"shah-rukh-khan-will-produce-film-based-on-muzaffarpur-shelter-home","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम केस पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान, दो साल पहले मच गया था हड़कंप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम केस पर फिल्म बनाएंगे शाहरुख खान, दो साल पहले मच गया था हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 17 Mar 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Shah Rukh Khan
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान भले ही अपनी फिल्म चुनने को लेकर असमंजस में हैं, लेकिन अपने प्रोडक्शन हाउस को लेकर उनके विचार एकदम साफ हैं। इसी के चलते शाहरुख ने फिल्म 'कामयाब' के बाद अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की अगली फिल्म का चुनाव कर लिया है। शाहरुख 2018 में मुजफ्फरपुर के शेल्टर होम (आश्रय घर) में बच्चियों के साथ हुए दुष्कर्म मामले पर फिल्म बनाने जा रहे हैं।
2 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म का निर्देशन पुलकित करेंगे। इससे पहले वह सुभाष चंद्र बोस पर आधारित एक शो और फिल्म 'मैरून' का निर्देशन कर चुके हैं। वहीं कलाकारों की खोज अभी जारी है। फिल्म की शूटिंग इस साल जुलाई से शुरू हो सकती है। जानकारी के अनुसार फिल्म की स्क्रिप्ट पुलकित ने ही लिखी है जिसके लिए उन्होंने काफी खोजबीन और अनुसंधान किया है।
3 of 4
Shah Rukh khan
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
फिल्म में एक पत्रकार नायक के तौर पर नजर आ सकता है। गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर का यह केस 26 मई 2018 को चर्चा में आया था जब टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंस ने अपनी एक रिपोर्ट बिहार सरकार को सौंपी थी जिसके बाद हड़कंप मच गया और सभी की नजर आश्रय घर में बच्चियों के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न की तरफ गई। इसके बाद लड़कियों को बचाया गया और उन्हें मधुबनी, पटना और मोकामा में स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख अभिनीत अगली फिल्म की बात करें तो इसे लेकर अभी पर्दा नहीं उठा है। इस बीच तमाम फिल्मकारों के नाम सामने आ चुके हैं हालांकि किसी भी नाम पर आधिकारिक तौर पर मोहर नहीं लगाया गया है। वहीं आने वाले समय में दर्शक उन्हें रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में कैमियो रोल में देख सकेंगे। गौरतलब है कि पिछली दफा 'किंग खान' दिसंबर 2018 में रिलीज हुई फिल्म जीरो में नजर आए थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।