{"_id":"5d007fd9bdec22078f24eae8","slug":"shahid-kapoor-share-when-kareena-kapoor-get-married-with-saif-then-he-was-invited-or-not","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"करीना-सैफ की शादी के इनविटेशन पर शाहिद ने बोली ये बात, निजी जिंदगी पर भी किए बड़े खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
करीना-सैफ की शादी के इनविटेशन पर शाहिद ने बोली ये बात, निजी जिंदगी पर भी किए बड़े खुलासे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2019 01:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहिद कपूर ने कभी भी अपनी पर्सनल लाइफ को छिपाने की कोशिश नहीं की। शाहिद से जब भी उनकी एक्स गर्लफ्रेंड या पत्नी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने खुलकर जवाब दिए हैं । हाल ही में शाहिद, नेहा धूपिया के टॉक शो में पहुंचे थे। यहां उन्होंने करियर के अलावा अपनी एक्स प्रियंका चोपड़ा से लेकर करीना कपूर तक के बारे में बात की।
2 of 5
Shahid Kapoor and Kareena Kapoor
- फोटो : social media
प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल निक जोनस से शादी की। प्रियंका ने अपने मुंबई रिसेप्शन में शाहिद कपूर को इनवाइट किया था । जब शाहिद से पूछा गया कि करीना कपूर ने साल 2012 में सैफ अली खान के साथ शादी की थी तो आपको इनवाइट किया था। इस पर शाहिद ने कहा, 'करीना... मुझे याद नहीं आ रहा। ये काफी पहले की बात है । मुझे याद नहीं कि मैं इनवाइटेड था या नहीं ।'
3 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : social media
फिल्मों पर बात करते हुए शाहिद कपूर ने बताया, 'मुझे रंग दे बसंती ऑफर हुई थी। मुझे अफसोस है कि मैंने ये फिल्म नहीं की। वो चाहते थे कि मैं फिल्म में सिद्धार्थ का रोल करूं। मैं स्क्रिप्ट पढ़कर रोने लगा था । मुझे कहानी बहुत पसंद आई थी, लेकिन उस समय मैं वो फिल्म नहीं कर पाया ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Shahid Kapoor
- फोटो : youtube
शाहिद से पूछा गया कि ऐसी कौन सी फिल्म है जिसे वो दोबारा करना चाहेंगे। इस पर शाहिद ने कहा, 'मैं आलिया भट्ट के साथ फिल्म शानदार को दोबारा करना चाहूंगा । जब मैंने ये फिल्म देखी थी तो मैं भी कंफ्यूज हो गया था ।' बता दें कि शाहिद कपूर की अगली फिल्म 'कबीर सिंह' है ।
विज्ञापन
5 of 5
shahid kapoor
इस फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी नजर आएंगी । फिल्म 21 जून को रिलीज होगी । इस फिल्म में शाहिद एक शराबी सर्जन का रोल प्ले कर रहे हैं । फिल्म में शाहिद की गर्लफ्रेंड किसी और से शादी कर लेती है । जिसके बाद वो खुद को बर्बाद कर लेते हैं । फिल्म का ट्रेलर दर्शकों को काफी पसंद आया है ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।