फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शाहरुख के 'I Love U' पर कटरीना का ऐसा रिएक्शन, बाहों में लेकर शेयर की तस्वीर

Tue, 20 Mar 2018 01:17 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 20 Mar 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
shahrukh khan proposed katrina kaif in darr style said i love you

बॉलीवुड के किंग खान के क क क किरण डायलॉग को आज भी लोग दोहराते नजर आते हैं। शाहरुख के फैंस की मानें तो इस डायलॉग ने उनके फिल्मी करियर को ही बदल दिया था। भले ही इस फिल्म में शाहरुख खान ने नेगेटिव किरदार निभाया हो लेकिन दर्शकों ने तो हीरो से ज्यादा उन्हें ही पसंद किया था। शाहरुख खान ने इतने सालों बाद उसी डायलॉग को दोबारा बोला है लेकिन किरण के लिए नहीं बल्कि उनकी नई क्रश कटरीना के लिए। शाहरुख ने कटरीना को प्रपोज किया है लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि कटरीना ने जिस तरह से शाहरुख को जवाब दिया है वह आपको हैरान कर देगा।

shahrukh khan proposed katrina kaif in darr style said i love you

दरअसल हाल ही में शाहरुख खान ने अपनी आने वाली फिल्म 'जीरो' की हीरोइन कटरीना कैफ को आइसक्रीम के साथ प्रपोज करते हुए क क क कटरीना कहा है। सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने तो कटरीना को आईलवयू भी बोला है। हालांकि ये पूरा प्रपोजल उन्होंने कटरीना कैफ की एक बड़ी सी तस्वीर के सामने किया है। 

shahrukh khan proposed katrina kaif in darr style said i love you

शाहरुख खान ने कटरीना की तस्वीर को आइसक्रीम ऑफर करते हुए उन्हें प्रपोज किया। शाहरुख ने इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा है- '...क्योंकि कटरीना रियल लाइफ में आइसक्रीम नहीं खाती हैं इसलिए ऐसे ही सही...वह बहुत मेहनत करती हैं और ये मुझे मेरी फिल्म 'डर' की याद दिला रही है....आईलवयू क क क कटरीना....'
 

 

Cos she doesn’t eat ice cream in real, Cos she has worked so hard & cos this reminds me of Darr...on @aanandlrai #Zero the film...’I lov u kkkKatrina..’ @katrinakaif

A post shared by Shah Rukh Khan (@iamsrk) on

विज्ञापन
विज्ञापन
shahrukh khan proposed katrina kaif in darr style said i love you

शाहरुख ने आगे लिखा- 'इस डायलॉग के बाद फिल्म में जूही चावला डर जाती थीं लेकिन कटरीना को डर नहीं लगता...आइसक्रीम के बाद...।'  शाहरुख खान के इस प्रपोजल का जवाब देते हुए अब कटरीना ने फिल्म 'जीरो' के सेट से एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस तस्वीर में कटरीना और शाहरुख ने एक दूसरे को बाहों में ले रखा है। फोटो में शाहरुख एकदम लवर ब्वॉय नजर आ रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि कटरीना को शाहरुख खान का ये प्रपोजल काफी पसंद आया है। आपको बता दें कि शाहरुख खान और कटरीना कैफ जल्द ही फिल्म 'जीरो' में नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'जब तक है जान' में एकसाथ काम कर चुके हैं। 
 

 

Icecream के बाद🍦❤️

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif) on

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed