{"_id":"6214991d7cde38497426c6b8","slug":"shahrukh-khan-s-son-aryan-khan-will-start-his-career-in-bollywood-with-writing","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh Khan: शाहरुख के नक्शे कदम पर चलने के लिए आर्यन खान तैयार, इस काम से जीतेंगे फैंस का दिल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh Khan: शाहरुख के नक्शे कदम पर चलने के लिए आर्यन खान तैयार, इस काम से जीतेंगे फैंस का दिल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Tue, 22 Feb 2022 01:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान सिने जगत में अपना सिक्का जमा चुके हैं। अब बारी है उनके बेटे आर्यन खान की। अगर किंग खान के फैन आर्यन को फिल्मों में एक्टिंग करते देखना चाहते हैं, तो यह संभव नहीं है। आर्यन बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तो तैयार हैं, लेकिन वह कैमरे के सामने नहीं आएंगे। बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि आर्यन एक्टिंग नहीं बल्कि फिल्म मेकिंग में दिलचस्पी रखते हैं।
2 of 4
आर्यन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख के बेटे कैमरे के सामने काम करने के लिए उत्सुक नहीं हैं, इसके बजाय वह ओटीटी प्लेटफॉर्म या फीचर फिल्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार आर्यन ओटीटी प्लेटफॉर्म पर वेब सीरीज के लिए बातचीत कर रहे हैं। वह एक फिल्म के लिए भी काम कर रहे हैं, जिसे शाहरुख खान के रेड चिली एंटरटेनमेंट द्वारा प्रोड्यूस किया जाएगा। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इस साल आर्यन की वेब सीरीज फ्लोर पर आ सकती है।
3 of 4
आर्यन खान, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
ये वेब सीरीज एक जबरा फैन की कहानी पर आधारित है। आर्यन इन प्रोजेक्ट्स पर बिलाल सिद्दकी के साथ उनके सह-लेखक के रुप में काम कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ शाहरुख खान की बेटी सुहाना भी फिल्मों में एंट्री की तैयारी कर रही हैं। वह कैमरे के सामने आने के लिए इच्छुक हैं। सुहाना नेटफ्लिक्स पर एक वेब सीरीज के साथ शुरुआत करेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस वेंचर का निर्देशन फिल्म निर्माता जोया अख्तर कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शाहरुख, आर्यन, सुहाना खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खास बात यह है कि शाहरुख भी वर्षों से राइटिंग में अपना प्यार दिखाते रहे हैं, और अब उनका बेटा भी पिता के नक्शे कदम पर चलने के लिए तैयार है। शाहरुख खान इस समय एटली की अगली फिल्म की शूटिंग के लिए मुंबई लौट आए हैं। इसके बाद वह दीपिका पादुकोण के साथ 'पठान' के लिए स्पेन जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।