{"_id":"62a9b1c352df065f046e850b","slug":"shakti-kapoor-son-siddhanth-kapoor-defends-himself-to-police-says-someone-was-given-drinks-and-cigarettes-laced-with-drugs","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Siddhanth Kapoor: जमानत मिलने के बाद सिद्धांत कपूर का बयान दर्ज, कहा- मुझे नहीं पता था...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Siddhanth Kapoor: जमानत मिलने के बाद सिद्धांत कपूर का बयान दर्ज, कहा- मुझे नहीं पता था...
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 15 Jun 2022 03:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Siddhanth Kapoor
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर सोमवार को ड्रग्स मामले में बंगलुरू से गिरफ्तार हुए थे। रविवार देर रात रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के मामले में अभिनेता को गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी के दौरान शक्ति कपूर के बेटे समेत चार अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बीते मंगलवार को सिद्धांत समेत सभी को जमानत दे गई। मंगलवार को अभिनेता को बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस के सामने पेश किया गया । पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया किसी ने उन्हें शराब और ड्रग्स के साथ सिगरेट दी थी। अभिनेता ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
2 of 4
Shraddha Kapoor's brother Siddhanth Kapoor
- फोटो : Social media
जमानत के बाद मंगलवार को सिद्धांत ने एक बयान में पहली बार अपनी गिरफ्तारी के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहे हैं। आधिकारिक बयान में कहा, मैं होटल में था और जांच चल रही थी। मैं जांच में सहयोग करता रहूंगा। बंगलुरू पुलिस वास्तव में लोगों की जान बचाने के लिए अच्छा काम कर रही है।
3 of 4
शक्ति कपूर और सिद्धांत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
इस संबंध में डीसीपी भीमाशंकर गुलेद ने बताया कि सिद्धांत का दावा है कि उनके ड्रिंग में कुछ मिलाया गया था और उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं थी। वह डीजे के रूप में कई बार पार्टियों में शामिल हो चुके हैं। इस संबंध में डीसीपी ने कहा कि उन्हें मेहमानों की लिस्ट मिल गई है, पुलिस को जो भी संदिग्ध लगेगा उसे पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। पुलिस ने सिद्धांत के साथ-साथ बाकी चारों लोगों के भी मोबाइल जब्त कर लिए हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
शक्ति, श्रद्धा और सिद्धांत कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धांत के वकील प्रवीण मुगली ने भी इस मामले पर एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा- जब भी कहा जाएगा वह बंगलुरू जाएंगे और पुलिस का सहयोग करेंगे। बता दें कि बुधवार सुबह सिद्धांत ने बुधवार सुबह फ्लाइट की एक तस्वीर पोस्ट की थी, जिसमें वह फ्लाइट बोर्ड कर रहे थे। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर में वह फैंस को हिंट दे रहे थे कि अभिनेता मुंबई वापस जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।