फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mukesh Khanna: बायकॉट बॉलीवुड बयान पर मुकेश खन्ना ने तापसी को लिया आड़े हाथ, कहा- अपने आपको स्टार समझने वाली..

Tue, 23 Aug 2022 12:59 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 23 Aug 2022 12:59 PM IST
विज्ञापन
Shaktimaan Actor Mukesh Khanna on Boycott Bollywood Taapsee Pannu Arjun Kapoor OTT Actors Fees
तापसी पन्नू और मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

बायकॉट ट्रेंड की वजह से 'सम्राट पृथ्वीराज', 'लाल सिंह चड्ढा', 'रक्षा बंधन' जैसी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार फ्लॉप हो रही हैं। लोग लगातार बॉलीवुड की फिल्मों का बहिष्कार कर रहे हैं। जिसकी वजह से बॉलीवुड स्टार्स जैसे अर्जुन कपूर, तापसी पन्नू आदि परेशान हो गए हैं। वह लोगों की भावनाओं को समझने के बजाए उनके सेंटिमेंट्स के विरुद्ध बयान दे रहे हैं। बॉलीवुड की ऐसी दुर्दशा को देख शक्तिमान स्टार मुकेश खन्ना परेशान हो गए हैं। उन्होंने बॉलीवुड काे खरी-खरी सुनाई है। 

Shaktimaan Actor Mukesh Khanna on Boycott Bollywood Taapsee Pannu Arjun Kapoor OTT Actors Fees
मुकेश खन्ना - फोटो : Insatagram- @iammukeshkhanna

बॉलीवुड को सुनाई खरी-खरी
बॉलीवुड डूबने की कगार पर है। आज हिंदी सिनेमा की जो दुर्दशा है उसका जिम्मेदार और कोई नहीं बल्कि खुद बॉलीवुड है। पिछले तीन-चार सालों से लगातार हिंदी फिल्में फ्लॉप हो रही हैं और साउथ की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखा रही हैं। बॉलीवुड की नैया डूब रही है। फिर भी बॉलीवुड के स्टार्स ऐसे-ऐसे स्टेटमेंट्स पास कर रहे हैं, जिससे ऐसा लग रहा है कि या तो वह ओवर-कॉन्फिडेंट हैं या फिर वह आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं। 

Shaktimaan Actor Mukesh Khanna on Boycott Bollywood Taapsee Pannu Arjun Kapoor OTT Actors Fees
अर्जुन कपूर - फोटो : insta

तापसी पन्नू और अर्जुन कपूर पर कसा तंज
अभिनेता आगे कहते हैं, "हाल ही में अपने आप को स्टार समझने वाली हीरोइन ने कहा था, 'अरे हमें भी बायकॉट करलो न भाई'। क्या ऐसा स्टेटमेंट दिया जाता है। वो भी तब जब बायकॉट ट्रेंड की वजह से अभी-अभी दो-तीन फिल्में फ्लॉप हुईं हो। यह निंदनिय है।" मुकेश खन्ना कहते हैं, "एक और हीरो है, जो जनता से लड़ने के लिए तैयार हो गया। अरे जनता जनार्दन होती है। आपकी फिल्में फ्लॉप भी वही करती हैं और हिट भी वही करती हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Shaktimaan Actor Mukesh Khanna on Boycott Bollywood Taapsee Pannu Arjun Kapoor OTT Actors Fees
मुकेश खन्ना - फोटो : सोशल मीडिया

क्यों हुई बॉलीवुड की ऐसी दुर्दशा?
बॉलीवुड आज ऐसी जगह आ पहुंचा है, जहां कभी किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। अगर इसकी नैया को पार लगाना है तो मेरे पास कुछ सुझाव है।
- हिंदू देवी-देवताओं का मजाक उड़ाना बंद करो 
- धार्मिक फिल्में बनाओ, एंटी-धार्मिक फिल्में मत बनाओ
- स्टार्स को अपनी फीस कम करनी चाहिए
- पहले कहानी बनाओ, फिर स्टार्स को चुनों
- सिनेमाघरों के कुछ महीनों बाद ओटीटी रिलीज करें फिल्में
- पुराने डायरेक्टर्स को वापस लाओ
- डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम को वापस लाओ

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed